Breaking News
Bhiwani News: डॉक्टरों की बेरुखी से गई मासूम की जान, तीन बेटियों के बाद घर आया था बेटाNangal Chaudhary News: दौंखेरा गांव में प्रस्तावित माइंस के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश, एनओसी प्रक्रिया में अनियमितता के आरोप, सोमवार को डीसी कार्यालय पर धरने का ऐलानMan flying to work: कार-बस छोड़िए, आसमान में उड़कर काम पर जाता है यह शख्स, वीडियो देख उड़ जाएंगे होशNarnaul City News: राजकीय महाविद्यालय नारनौल में एनएसएस द्वारा ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत साइबर सुरक्षा पर विशेष व्याख्यान आयोजितNarnaul Mandi Update: नारनौल नई अनाज मंडी में बाजरे की खरीद के लिए संशोधित शेड्यूल जारीBhiwani News: डॉक्टरों की बेरुखी से गई मासूम की जान, तीन बेटियों के बाद घर आया था बेटाNangal Chaudhary News: दौंखेरा गांव में प्रस्तावित माइंस के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश, एनओसी प्रक्रिया में अनियमितता के आरोप, सोमवार को डीसी कार्यालय पर धरने का ऐलानMan flying to work: कार-बस छोड़िए, आसमान में उड़कर काम पर जाता है यह शख्स, वीडियो देख उड़ जाएंगे होशNarnaul City News: राजकीय महाविद्यालय नारनौल में एनएसएस द्वारा ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत साइबर सुरक्षा पर विशेष व्याख्यान आयोजितNarnaul Mandi Update: नारनौल नई अनाज मंडी में बाजरे की खरीद के लिए संशोधित शेड्यूल जारी

अमृता के रजत जीता, भारतीय महिलाओं का अंडर-23 विश्व कुश्ती में दो पदकों के साथ अभियान समाप्त

VVinita Kohli
शेयर करें
U23 World Wrestling अमृता के रजत जीता, भारतीय महिलाओं का अंडर-23 विश्व कुश्ती में दो पदकों के साथ अभियान समाप्तChampionship

अंडर-23 विश्व कुश्ती में अमृता पुजारी ने जीता रजत

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

U23 World Wrestling Championship: अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारतीय पहलवान अमृता पुजारी ने महिला 72 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीता। फाइनल मुकाबले में उनका सामना यूक्रेन की इरीना जाब्लोत्स्का से हुआ। अमृता मुकाबले में 0-6 से पीछे चल रही थीं, तभी जाब्लोत्स्का ने उन्हें चित कर दिया और स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। अमृता के रजत पदक के साथ भारतीय महिला पहलवानों का अभियान दो पदकों के साथ समाप्त हुआ। इससे पहले कोमल ने महिला 59 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता था। हालांकि, भारत के पास एक और पदक जीतने का मौका था, लेकिन स्वीटी कांस्य पदक के मुकाबले में हार गईं।

महिला 53 किग्रा वर्ग में स्वीटी का सामना यूक्रेन की अनास्तासिया पोल्स्का से हुआ। पोल्स्का ने तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर 11-0 से जीत दर्ज की। स्वीटी ने इससे पहले रेपचेज दौर में चीन की शियाओतोंग जेंग को 11-10 से हराकर कांस्य पदक के मुकाबले में जगह बनाई थी। वैष्णवी पाटिल भी रेपचेज में मिले अवसर का फायदा नहीं उठा सकीं। उन्हें जापान की हारुका कोबारू के खिलाफ 2-4 से हार का सामना करना पड़ा। इस तरह भारतीय महिला पहलवानों का अभियान अमृता के रजत और कोमल के कांस्य पदक के साथ समाप्त हुआ।

विज्ञापन

 

पुरुष फ्रीस्टाइल पहलवान पदक की दौड़ से बाहर

भारतीय पुरुष फ्रीस्टाइल पहलवानों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। शुक्रवार को मुकाबले में उतरे पांचों भारतीय पहलवान पदक की दौड़ तक नहीं पहुंच सके। 61 किग्रा वर्ग में वैभव पाटिल को प्री-क्वार्टर फाइनल में रोमानिया के गैब्रियल व्हिसेनहंट ने तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर 11-0 से हराया। वहीं, 74 किग्रा वर्ग में आदर्श पाटिल को अंतिम-16 के मुकाबले में जापान के तोकी ओगावा ने 6-4 से शिकस्त दी।

86 किग्रा वर्ग में अमित का अभियान अंतिम-16 में समाप्त हो गया। वह जॉर्जिया के तोर्निके समखाराद्जे के खिलाफ 3-4 से पीछे चल रहे थे, तभी प्रतिद्वंद्वी ने उन्हें चित कर दिया। 92 किग्रा वर्ग में निखिल को भी अंतिम-16 में जॉर्जिया के सैंड्रो कुराशविली के खिलाफ तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर हार झेलनी पड़ी। भारी वजन वर्ग यानी 125 किग्रा में रौनक दहिया क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे। वहां उन्हें अजरबैजान के खेताग कारसानोव ने तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर 11-1 से हराया।

 

भारत के खाते में अब तक तीन पदक

टूर्नामेंट में भारत के खाते में अब तक तीन पदक आए हैं। महिला कुश्ती में अमृता पुजारी ने रजत और कोमल ने कांस्य पदक जीता। वहीं, ग्रीको-रोमन कुश्ती में विश्वजीत मोरे ने 55 किग्रा वर्ग में रजत पदक अपने नाम किया। महिला पहलवानों के दो पदकों के बावजूद पुरुष फ्रीस्टाइल वर्ग में भारतीय पहलवान कोई पदक नहीं जीत सके। प्रतियोगिता में भारतीय दल की पदक उम्मीदें अब तक इन तीन पदकों पर टिकी हैं। हॉकी स्टार ईशिका संभरवाल का भिवानी में नागरिक अभिनंदन, बोलीं- ‘अब ओलंपिक में लाएंगे गोल्ड’

Click Here : पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

खेल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।