Breaking News
UAE Boss iPhone Gift Viral Video: ‘ऐसी बॉस कहां मिलती है?’, ऑफिस में गिफ्ट बॉक्स खोलते ही रो पड़ीं महिला कर्मचारी, वायरल हुआ वीडियोयूपी पुलिस के 4,543 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, CM योगी ने पूछे सिफारिश और रिश्वत पर तीन सवालJind Civil Hospital: जींद सिविल अस्पताल में मरीज को दवा मांगने पर मिले थप्पड़, वायरल हुआ वीडियोदिवाली पर पटाखे जलाते समय न करें ये गलतियां, PGI चंडीगढ़ ने जारी की एडवाइजरीKaithal Land Dispute Case: कैथल के सीवन में दबंगों की दबंगई! महिला से छेड़खानी और जातिसूचक शब्द कहने पर 4 पर केस दर्जUAE Boss iPhone Gift Viral Video: ‘ऐसी बॉस कहां मिलती है?’, ऑफिस में गिफ्ट बॉक्स खोलते ही रो पड़ीं महिला कर्मचारी, वायरल हुआ वीडियोयूपी पुलिस के 4,543 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, CM योगी ने पूछे सिफारिश और रिश्वत पर तीन सवालJind Civil Hospital: जींद सिविल अस्पताल में मरीज को दवा मांगने पर मिले थप्पड़, वायरल हुआ वीडियोदिवाली पर पटाखे जलाते समय न करें ये गलतियां, PGI चंडीगढ़ ने जारी की एडवाइजरीKaithal Land Dispute Case: कैथल के सीवन में दबंगों की दबंगई! महिला से छेड़खानी और जातिसूचक शब्द कहने पर 4 पर केस दर्ज

UAE Boss iPhone Gift Viral Video: ‘ऐसी बॉस कहां मिलती है?’, ऑफिस में गिफ्ट बॉक्स खोलते ही रो पड़ीं महिला कर्मचारी, वायरल हुआ वीडियो

UAE Boss iPhone Gift Viral Video: 'ऐसी बॉस कहां मिलती है?', ऑफिस में गिफ्ट बॉक्स खोलते ही रो पड़ीं महिला कर्मचारी, वायरल हुआ वीडियो

‘ऐसी बॉस कहां मिलती है?’, ऑफिस में गिफ्ट बॉक्स खोलते ही रो पड़ीं महिला कर्मचारी

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

UAE Boss iPhone Gift Viral Video: त्योहारी सीजन में अमूमन हर दफ्तर में अपने कर्मचारियों को मिठाई, चॉकलेट या छोटे-मोटे गिफ्ट हैंपर देने का चलन आम है। लेकिन संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की एक कंपनी ने इस बार कुछ ऐसा कर दिखाया, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया के हर कोने में हो रही है। मूल रूप से केरल की रहने वाली और यूएई की एक फर्म की मालकिन हसीना निशाद ने अपनी महिला कर्मचारियों को ऐसा नायाब तोहफा दिया, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। इस अनोखे सरप्राइज का वीडियो अब इंटरनेट पर भावनाओं का सैलाब लेकर आया है।

कॉन्फ्रेंस रूम में कुर्सियों के नीचे छिपा था सरप्राइज, खोलते ही छलके आंसू

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Haseena Nishad (@haseena_nishad)

वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि बॉस हसीना निशाद ने सभी महिला कर्मचारियों को एक साथ कॉन्फ्रेंस रूम में बुलाया और उन्हें अपनी-अपनी सीटों पर बैठने को कहा। जैसे ही महिलाओं ने अपनी कुर्सी थोड़ी खिसकाई, तो नीचे एक गिफ्ट बॉक्स रखा हुआ मिला। उत्सुकता के साथ जब उन्होंने उन बक्सों को खोला, तो अंदर नया आईफोन देख उनकी आंखें फटी की फटी रह गईं। किसी के मुंह से चीख निकल पड़ी, तो कोई खुशी से झूम उठी। कुछ महिला कर्मचारियों की तो आंखों से खुशी के आंसू छलक आए और वे एक-दूसरे को गले लगाकर फफक-फफक कर रोने लगीं।

जब हाउसकीपिंग स्टाफ को मिला तोहफा, भावुक पल ने जीता सबका दिल

इस पूरे वाकये का सबसे ज्यादा दिल पिघला देने वाला और इमोशनल पल तब आया जब ऑफिस की हाउसकीपिंग संभालने वाली एक महिला कर्मचारी वहां मेहमानों के लिए शरबत लेकर पहुंची। हसीना निशाद ने बिना एक पल गंवाए उसे भी वही महंगा आईफोन गिफ्ट कर दिया। अपने हाथों में इतना बड़ा तोहफा देख वह महिला खुद पर काबू नहीं रख पाई। उसने तुरंत आगे बढ़कर अपनी बॉस हसीना को कसकर गले लगा लिया और वहीं जमीन पर बैठकर फूट-फूटकर रोने लगी। यह नजारा देख वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं।

इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ वीडियो, लोग पूछ रहे हैं—’वैकेंसी है क्या?’

हसीना निशाद ने इस दिल को छू लेने वाले वीडियो को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट @haseena_nishad पर शेयर किया है। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा कि वह चाहती हैं कि उनके साथ काम करने वाली हर महिला आगे बढ़े और अपने जीवन के बड़े सपनों को पूरा करे। इस वीडियो को अब तक 2 मिलियन (20 लाख) से ज्यादा बार देखा जा चुका है। लोग कमेंट सेक्शन में जमकर तारीफ कर रहे हैं और पूछ रहे हैं कि ऐसी दयालु बॉस आखिर कहां मिलती हैं, क्या उनकी कंपनी में अभी कोई नौकरी खाली है?

ये भी पढ़े-  पिछले 48 साल से सादा पानी नहीं पिया इस अरबपति ने

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
Google पर जगमार्ग को पसंदीदा सोर्स के तौर पर जोड़ें
विज्ञापन

ट्रेंडिंग की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।