Breaking News
Narnaul News: नारनौल मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद सुस्त, एक हफ्ते में बिका सिर्फ 165 क्विंटल बाजराNangal Chaudhary News: ग्रामीण रूट की बस बंद होने छात्राओं की बढ़ी परेशानी, पांच किलोमीटर पैदल चलकर पहुंच रही स्कूलRashifal 9 October: सिंह और धनु राशि वालों का बढ़ेगा मान-सम्मान, जानिए बाकी राशियों का हालHaryana Liquor Smuggling Uttarakhand: देहरादून के हॉस्टलों में अवैध शराब की होम डिलीवरी, लॉ स्टूडेंट और उसकी मां चला रहे थे 10 करोड़ का रैकेटKarnal Congress Protest: करनाल में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा शहर, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ताNarnaul News: नारनौल मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद सुस्त, एक हफ्ते में बिका सिर्फ 165 क्विंटल बाजराNangal Chaudhary News: ग्रामीण रूट की बस बंद होने छात्राओं की बढ़ी परेशानी, पांच किलोमीटर पैदल चलकर पहुंच रही स्कूलRashifal 9 October: सिंह और धनु राशि वालों का बढ़ेगा मान-सम्मान, जानिए बाकी राशियों का हालHaryana Liquor Smuggling Uttarakhand: देहरादून के हॉस्टलों में अवैध शराब की होम डिलीवरी, लॉ स्टूडेंट और उसकी मां चला रहे थे 10 करोड़ का रैकेटKarnal Congress Protest: करनाल में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा शहर, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता

हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में महिला शिक्षकों ने चलाया वृक्षारोपण अभियान, रोपे दुर्लभ प्रजातियों के पौधे

ddharm narain
हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में महिला शिक्षकों ने चलाया वृक्षारोपण अभियान, रोपे दुर्लभ प्रजातियों के पौधे
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Narnaul News : हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत महिला शिक्षकों द्वारा विशेष वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। विश्वविद्यालय परिसर में महिला शिक्षकों ने रुद्राक्ष, पारिजात, हार श्रृंगार एवं सफेद पीपल सहित विभिन्न दुर्लभ प्रजातियों के पौधे रोपित किए। भौतिकी विभाग की प्रो सुनीता श्रीवास्तव ने रुद्राक्ष एवं पारिजात के पौधे रोपित कर अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि दक्षिण हरियाणा में वन क्षेत्र बढ़ाने की आवश्यकता है। प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह आसपास की खाली जगहों एवं सार्वजनिक स्थलों पर अधिक से अधिक पौधे लगाए और उनकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभाए, ताकि पर्यावरण संतुलन कायम रखा जा सके।
माइक्रोबायोलॉजी विभाग के प्रो सुरेंद्र सिंह ने कहा कि औद्योगीकरण और वाहनों से निकलने वाले धुएं के कारण पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। रसायन विभाग के प्रो विनोद कुमार ने बताया कि दक्षिण हरियाणा क्षेत्र में जाल, केन्दू सहित कई वृक्ष प्रजातियां लुप्त होने के कगार पर हैं, जो गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि जैव विविधता के संरक्षण के लिए स्थानीय एवं दुर्लभ प्रजातियों का संरक्षण और अधिकाधिक पौधरोपण आवश्यक है। विश्वविद्यालय में महिला शिक्षकों द्वारा सामूहिक रूप से आयोजित यह पहला वृक्षारोपण अभियान रहा, जिसमें लगभग सभी विभागों की महिला शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रो सुशिला सोरिया, प्रो सुमन यादव, प्रो विद्युलता पेड्डीरेड्डी, डॉ. अनिता कुमारी, डॉ. सुमन रानी, डॉ नेहा बिश्नोई और डॉ. मनिषा पाण्डेय ने अभियान में सक्रिय सहभागिता करते हुए विभिन्न पौधे रोपित किए। महिला शिक्षकों की इस पहल पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो टंकेश्वर कुमार एवं सम-कुलपति प्रो पवन शर्मा ने उन्हें बधाई दी और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किए गए इस प्रयास की सराहना की। रसायन विभाग के एडजंक्ट प्रो डॉ. राकेश भारद्वाज ने रोपित किए गए सभी पौधे उपलब्ध कराकर अभियान में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।