Breaking News
School Children Refreshment Issue: पंचकूला में CM के कार्यक्रम में बिगड़ी व्यवस्था, भूखे पेट बैठे रहे स्कूली बच्चे, बीच में छोड़ना पड़ा नाटकRashifal Update: 31 अक्टूबर राशिफल शनि देव की कृपा से संवरेंगे इन राशि वालों के करियर और कारोबार के रास्तेEngineer Becomes Sadhu Gangotri: लाखों का पैकेज छोड़ पहाड़ों में रह रहे पूर्व इंजीनियर, पूर्व बॉस ने पूछा- क्या पागल हो गए हो?Neeraj Yadav Suicide Case: एशियन गेम्स चैंपियन नीरज यादव सुसाइड केस में नया मोड़, शादी की सच्चाई पता चलने पर महिला मित्र ने तोड़ा था रिश्ताNangal Chaudhary News: फोरेस्ट विभाग ने दौंखेरा माईंस का औचक निरीक्षण कर पौधों के नुकसान का लिया जायजा, संचालक पर लगाया जुर्मानाSchool Children Refreshment Issue: पंचकूला में CM के कार्यक्रम में बिगड़ी व्यवस्था, भूखे पेट बैठे रहे स्कूली बच्चे, बीच में छोड़ना पड़ा नाटकRashifal Update: 31 अक्टूबर राशिफल शनि देव की कृपा से संवरेंगे इन राशि वालों के करियर और कारोबार के रास्तेEngineer Becomes Sadhu Gangotri: लाखों का पैकेज छोड़ पहाड़ों में रह रहे पूर्व इंजीनियर, पूर्व बॉस ने पूछा- क्या पागल हो गए हो?Neeraj Yadav Suicide Case: एशियन गेम्स चैंपियन नीरज यादव सुसाइड केस में नया मोड़, शादी की सच्चाई पता चलने पर महिला मित्र ने तोड़ा था रिश्ताNangal Chaudhary News: फोरेस्ट विभाग ने दौंखेरा माईंस का औचक निरीक्षण कर पौधों के नुकसान का लिया जायजा, संचालक पर लगाया जुर्माना

Yamunanagar Congress Protest: जंतर-मंतर लाठीचार्ज के विरोध में यमुनानगर में कांग्रेस का हल्लाबोल, पीएम का पुतला फूंका

Yamunanagar Congress Protest: जंतर-मंतर लाठीचार्ज के विरोध में यमुनानगर में कांग्रेस का हल्लाबोल, पीएम का पुतला फूंका

जंतर-मंतर लाठीचार्ज के विरोध में यमुनानगर में कांग्रेस का हल्लाबोल

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Yamunanagar Congress Protest: यमुनानगर। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट परीक्षा धांधली के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर हुए कथित लाठीचार्ज और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने की गूंज अब यमुनानगर में भी सुनाई देने लगी है। बुधवार को यमुनानगर जिला कांग्रेस के बैनर तले सैकड़ों कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले जगाधरी अनाज मंडी के मुख्य गेट पर इकट्ठा होकर करीब एक घंटे तक जोरदार धरना दिया। इस दौरान केंद्र सरकार की कथित दमनकारी नीतियों के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली गई।

विज्ञापन

धरने के बाद आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतले को आग के हवाले कर दिया। प्रदर्शन के दौरान कुछ समय के लिए सड़क पर वाहनों की रफ्तार थम गई और यातायात प्रभावित रहा। इसके बाद कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल लघु सचिवालय पहुंचा और जिला उपायुक्त प्रीति के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा।

“लाठियों से युवाओं की आवाज दबा रही सरकार” : देवेंद्र सिंह

प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे कांग्रेस के शहरी जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज देश भर का युवा परीक्षाओं में हो रही धांधली, पेपर लीक, भर्ती प्रक्रियाओं में लेट-लतीफी और बेरोजगारी जैसे गंभीर मुद्दों से जूझ रहा है।

देवेंद्र सिंह ने कहा, “जब छात्र अपनी जायज मांगों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाते हैं, तो सरकार उनसे संवाद करने के बजाय पुलिस की लाठियां चलवाती है। बेकसूर छात्रों पर लाठीचार्ज करना और उन पर मुकदमे दर्ज करना उनके संवैधानिक अधिकारों का सीधा हनन है। परीक्षा प्रणाली की बदहाली से लाखों होनहार युवाओं का भविष्य अंधकार में लटक गया है।”

केंद्रीय शिक्षा मंत्री दें इस्तीफा, वापस हों छात्रों पर दर्ज मुकदमे : नरपाल सिंह

ग्रामीण जिलाध्यक्ष नरपाल सिंह ने ज्ञापन की मुख्य मांगों पर रोशनी डालते हुए कहा कि देश में बार-बार हो रहे पेपर लीक और परीक्षा तंत्र की नाकामी की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तुरंत अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति से गुहार लगाई गई है कि संसद में परीक्षा एवं भर्ती सुधारों पर विस्तृत बहस कराई जाए। साथ ही दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर दर्ज की गई तमाम राजनीतिक एफआईआर को तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाए।

नरपाल सिंह ने साफ किया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी युवाओं के अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं और जब तक छात्रों को न्याय नहीं मिल जाता, पार्टी सड़क से लेकर संसद तक चुप नहीं बैठेगी।

यह भी पढ़ें– यमुनानगर के सरकारी अस्पताल में भारी बवाल, बहन-जीजा को देखने आए भाइयों पर इमरजेंसी में जानलेवा हमला

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।