Breaking News
Karwa Chauth Sargi Thali: करवाचौथ पर नहीं लगेगा प्यास और चक्कर का झटका, सुबह सरगी में लें नारियल पानी और ये हेल्दी चीजेंMahendragarh News: रामायण केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि कर्तव्यनिष्ठा और विनम्रता का पाठ है- डॉ सुरेंद्रKarnal Aman Murder Case: करनाल अमन हत्याकांड में बड़ा अपडेट, सीआईए-3 ने तीसरे आरोपी कृष को दबोचा, 3 दिन का पुलिस रिमांडKurukshetra News: हरियाणा के 60 साल पूरे होने पर कुरुक्षेत्र में बड़ा जश्न, 1 नवंबर को मुख्य अतिथि होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मूNangal Chaudhary News: दौंखेरा के पहाड़ पर साढे चार एकड़ की लीज लेकर 15 एकड़ में खनन के आरोप, माईंस की पैमाइश करके राजस्व नुकसान भरपाई की कवायदKarwa Chauth Sargi Thali: करवाचौथ पर नहीं लगेगा प्यास और चक्कर का झटका, सुबह सरगी में लें नारियल पानी और ये हेल्दी चीजेंMahendragarh News: रामायण केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि कर्तव्यनिष्ठा और विनम्रता का पाठ है- डॉ सुरेंद्रKarnal Aman Murder Case: करनाल अमन हत्याकांड में बड़ा अपडेट, सीआईए-3 ने तीसरे आरोपी कृष को दबोचा, 3 दिन का पुलिस रिमांडKurukshetra News: हरियाणा के 60 साल पूरे होने पर कुरुक्षेत्र में बड़ा जश्न, 1 नवंबर को मुख्य अतिथि होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मूNangal Chaudhary News: दौंखेरा के पहाड़ पर साढे चार एकड़ की लीज लेकर 15 एकड़ में खनन के आरोप, माईंस की पैमाइश करके राजस्व नुकसान भरपाई की कवायद

Yamunanagar Crime News: यमुनानगर में खूनी खेल, 15 युवकों ने घर में घुसकर सो रहे दो भाइयों को रॉड से पीटा

Yamunanagar Crime News: यमुनानगर में खूनी खेल, 15 युवकों ने घर में घुसकर सो रहे दो भाइयों को रॉड से पीटा

दो महीने पुराने विवाद में पंचायत के समझौते को ठुकराया, दो सगे भाइयों पर जानलेवा हमला

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Yamunanagar Crime News: हरियाणा के यमुनानगर से कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। शहर की हनुमान कॉलोनी स्थित चिट्टा मंदिर इलाके में रविवार की रात उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब 10 से 15 हुड़दंगी युवक हाथों में लोहे की रॉड, लाठियां और डंडे लेकर एक घर में जबरन दाखिल हो गए। हमलावरों ने घर के कमरे में सो रहे दो सगे भाइयों, मनजीत और मितलेश पर जानलेवा हमला कर दिया।

दोनों भाई स्थानीय प्लाईवुड फैक्ट्री में मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पालते हैं। इस अचानक हुए हमले में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गए, जिन्हें आनन-फानन में सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, एक भाई की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। इस वारदात के बाद से पूरी कॉलोनी में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन

दो महीने पुराना बच्चों का विवाद बना खूनी रंजिश की वजह

इस खूनी संघर्ष के पीछे की वजह दो महीने पुरानी एक घटना को बताया जा रहा है। घायलों की बहन संजना ने रोते हुए बताया कि करीब दो माह पहले बच्चों के बीच खेलने को लेकर मामूली विवाद हुआ था। उस वक्त बात इतनी बढ़ी कि पड़ोसी परिवार के साथ मारपीट तक की नौबत आ गई थी। हालांकि, मामला पुलिस तक भी पहुंचा था, लेकिन बाद में समाज के मौजिज लोगों ने पंचायत बुलाकर दोनों पक्षों के बीच राजीनामा करवा दिया था। संजना का आरोप है कि समझौता होने के बाद भी पड़ोसी उनके परिवार से खार खाए हुए थे और अक्सर आते-जाते उन्हें घूरते थे। इसी रंजिश को मन में पाले हुए रविवार रात को आरोपियों ने साजिश के तहत इस वारदात को अंजाम दिया।

भाई को बचाने दौड़ी बहन, हमलावरों ने दबाया गला

पीड़ित परिवार ने बताया कि रविवार रात जब हमलावर घर की दीवारें फांदकर अंदर घुसे, तो उनके पिता घर पर मौजूद नहीं थे। अकेला पाकर हमलावर सीधे उस कमरे की तरफ बढ़े जहां मनजीत और मितलेश सो रहे थे। कमरे में घुसते ही उन्होंने बिना कुछ सोचे-समझे दोनों भाइयों पर वार करना शुरू कर दिया। भाइयों की दर्दनाक चीखें सुनकर जब संजना उन्हें बचाने के लिए कमरे की तरफ दौड़ी, तो बेरहम हमलावरों ने उसे भी नहीं बख्शा। आरोपियों ने संजना का गला पकड़कर उसे दीवार की तरफ जोर से धक्का दे दिया, जिससे वह असहाय हो गई और हमलावर दोनों भाइयों को पीटते रहे।

लहूलुहान भाई को घसीटकर बाहर ले गए कातिल, पड़ोसियों ने बचाई जान

क्रूरता की हदें पार करते हुए हमलावर मारपीट के बाद एक भाई को अधमरी हालत में घर से घसीटते हुए सड़क पर ले आए। शोर-शराबा और चीखें सुनकर आसपास के पड़ोसी अपने घरों से बाहर तो निकले, लेकिन हमलावरों के हाथों में लोहे की रॉड और हथियार देखकर किसी की भी आगे बढ़ने की हिम्मत नहीं हुई। हालांकि, जब पानी सिर से ऊपर चला गया तो पड़ोसियों ने एकजुट होकर हौसला दिखाया और आरोपियों को घेरकर घायल युवक को उनके चंगुल से छुड़वाया। खुद को घिरता देख सभी हमलावर हथियारों का प्रदर्शन करते हुए मौके से फरार हो गए।

पुलिस को इस मामले की लिखित शिकायत दे दी गई है। थाना पुलिस का कहना है कि उन्होंने घटनास्थल का मुआयना कर लिया है और घायलों के मेडिकल बयान दर्ज किए जा रहे हैं। डॉक्टरों की रिपोर्ट के आधार पर मामले में सख्त कानूनी धाराएं जोड़ी जाएंगी और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

यह भी पढ़ें–शाहाबाद में 25 वर्षीय सुरजीत कौर ने लगाया फंदा

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।