Breaking News
Bhagavad Gita Reading Time: श्रीमद्भगवद गीता पढ़ने का सबसे सही समय कौन सा है? जानिए सही नियमUttarakhand Business Update: सीएम धामी ने हल्द्वानी में की बड़ी घोषणाएं, व्यापारी वर्ग के लिए उठाए कई कदमPanchkula ACB Action: रायपुररानी तहसील में एसीबी की रेड, 70 हजार की रिश्वत लेते रजिस्ट्री क्लर्क गिरफ्तारNarnaul Mandi Update: नारनौल अनाज मंडी पहुंचे विधायक ओमप्रकाश यादव, बाजरे की सरकारी खरीद व्यवस्था का लिया जायजाKurukshetra Police Action: नशे के खिलाफ कुरुक्षेत्र पुलिस का बड़ा अभियान, ज्योतिसर के खंडहरों में दी दबिशBhagavad Gita Reading Time: श्रीमद्भगवद गीता पढ़ने का सबसे सही समय कौन सा है? जानिए सही नियमUttarakhand Business Update: सीएम धामी ने हल्द्वानी में की बड़ी घोषणाएं, व्यापारी वर्ग के लिए उठाए कई कदमPanchkula ACB Action: रायपुररानी तहसील में एसीबी की रेड, 70 हजार की रिश्वत लेते रजिस्ट्री क्लर्क गिरफ्तारNarnaul Mandi Update: नारनौल अनाज मंडी पहुंचे विधायक ओमप्रकाश यादव, बाजरे की सरकारी खरीद व्यवस्था का लिया जायजाKurukshetra Police Action: नशे के खिलाफ कुरुक्षेत्र पुलिस का बड़ा अभियान, ज्योतिसर के खंडहरों में दी दबिश

Yamunanagar News: यमुनानगर में ज्योतिषी पर जानलेवा हमला, पत्री दिखाने के बहाने घर में घुसे हमलावर ने चलाई तलवार

GGaganpreet Kaur
Yamunanagar News: यमुनानगर में ज्योतिषी पर जानलेवा हमला, पत्री दिखाने के बहाने घर में घुसे हमलावर ने चलाई तलवार

यमुनानगर में ज्योतिषी को पत्री दिखाने के बहाने घर में घुसे हमलावर ने चलाई तलवार

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Yamunanagar News: यमुनानगर के फर्कपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत विष्णुनगर इलाके में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां पेशे से ज्योतिषी परमात्मा स्वरूप पर देर रात उनके ही घर में घुसकर कुछ बदमाशों ने तलवार से कातिलाना हमला कर दिया। बदमाशों ने बड़े ही शातिराना अंदाज में पहले कुंडली दिखाने का बहाना बनाकर दरवाजा खुलवाया और फिर अंदर घुसकर उन पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।

किसी तरह हाथ और बाजू आगे करके ज्योतिषी ने अपनी जान तो बचा ली, लेकिन वे हमले में लहूलुहान होकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों हमलावर जान से मारने की धमकियां देते हुए अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से रफूचक्कर हो गए।

विज्ञापन

दुबई से वापस लौटने और पैसों के विवाद में पनपी रंजिश

फर्कपुर थाना पुलिस को दी गई शिकायत में विष्णुनगर निवासी ज्योतिषी परमात्मा स्वरूप ने घटना के पीछे की पूरी कहानी का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाले नरेश गुलाटी से उनका पुराना परिचय था और वह अक्सर पत्री दिखाने आता था। परमात्मा स्वरूप के अनुसार, उनके एक परिचित विकास मेहता ने नरेश के बेटे पुकार को काम के सिलसिले में दुबई भिजवाया था।

हालांकि, पुकार कुछ ही दिनों बाद दुबई से वापस लौट आया। इसके बाद नरेश गुलाटी उन पर लगातार दबाव बनाने लगा कि वे विकास से उनके दिए हुए पैसे वापस करवाएं। ज्योतिषी ने इस सिलसिले में मध्यस्थता करते हुए बात भी की, लेकिन पैसे वापस नहीं मिल सके। इसी बात को लेकर नरेश का परिवार उनसे रंजिश रखने लगा था।

रात 11 बजे ‘पंडित जी’ कहकर खटखटाया दरवाजा, अंदर घुसते ही तानी तलवार

पीड़ित ज्योतिषी ने बताया कि घटना की रात करीब 11 बजे वह अपने घर पर मौजूद थे। तभी मुख्य दरवाजे पर किसी ने जोर से आवाज लगाई, “पंडित जी, अपनी पत्री दिखानी है।” आवाज सुनकर जैसे ही उन्होंने गेट खोला, बाहर खड़े एक व्यक्ति ने उन्हें जोरदार धक्का दिया और जबरन घर के अंदर दाखिल हो गया। उसके ठीक पीछे मुंह पर कपड़ा बांधे दो अन्य नकाबपोश युवक भी मकान में घुस आए।

परमात्मा स्वरूप का आरोप है कि हमलावरों में से एक युवक के हाथ में नंगी तलवार थी और उसका हुलिया नरेश के बेटे पुकार से पूरी तरह मेल खा रहा था। इससे पहले कि वे कुछ समझ पाते, हमलावर ने जान से मारने की नीयत से सीधे उनकी गर्दन पर तलवार से वार कर दिया। परमात्मा स्वरूप ने मुस्तैदी दिखाते हुए अपनी बाईं बाजू आगे अड़ा दी, जिससे तलवार बाजू पर जा लगी।

दूसरे वार को हाथ से रोका, घर के बाहर लगे CCTV कैमरों को खंगाल रही पुलिस

पीड़ित के मुताबिक, बौखलाए हमलावर ने जब दूसरी बार तलवार से हमला किया, तो उन्होंने अपने पंजे से वार को रोकने की कोशिश की, जिससे उनकी उंगलियों के बीच गहरी चोट आ गई और खून बहने लगा। इसी दौरान बाकी दो नकाबपोश साथियों ने भी उनके साथ लात-घूंसों से जमकर मारपीट की। पीड़ित का शोर सुनकर जब आसपास के लोग जुटने लगे, तो तीनों आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

घटना के बाद लहूलुहान अवस्था में पीड़ित को अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। फर्कपुर थाना प्रभारी नसीब सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की एक टीम घटनास्थल के आसपास और मुख्य रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

यह भी पढ़ें– बंदी सिखों की रिहाई पर गरमाई राजनीति, झींडा बोले- पंजाब चुनाव से पहले आर-पार के मूड में सिख कौम

विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।