Breaking News
Narnaul News: असीम राव फिर चुने गए प्रेस क्लब नारनौल के प्रधान, धर्मनारायण शर्मा बने संरक्षक, दीपावली मिलन समारोह भी आयोजितKarnal Fake Currency Case: करनाल में नकली नोट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, आरोपी के पास से प्रिंटर और कागज बरामदNarnaul News: नारनौल लघु सचिवालय में मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती, विधायक ओमप्रकाश यादव रहे मुख्य अतिथिBhiwani Fire News: भिवानी की पॉलीथिन फैक्ट्री में सुबह-सुबह लगी आग, दमकल विभाग ने टाला बड़ा हादसाE100 ईंधन को सरकार की मंजूरी, क्या अब पेट्रोल के बिना चलेंगी कारें? जानें पूरा नियमNarnaul News: असीम राव फिर चुने गए प्रेस क्लब नारनौल के प्रधान, धर्मनारायण शर्मा बने संरक्षक, दीपावली मिलन समारोह भी आयोजितKarnal Fake Currency Case: करनाल में नकली नोट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, आरोपी के पास से प्रिंटर और कागज बरामदNarnaul News: नारनौल लघु सचिवालय में मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती, विधायक ओमप्रकाश यादव रहे मुख्य अतिथिBhiwani Fire News: भिवानी की पॉलीथिन फैक्ट्री में सुबह-सुबह लगी आग, दमकल विभाग ने टाला बड़ा हादसाE100 ईंधन को सरकार की मंजूरी, क्या अब पेट्रोल के बिना चलेंगी कारें? जानें पूरा नियम

Yamunanagar News: यमुनानगर में विवाहिता से हैवानियत, कपड़े बदलते वीडियो बनाया, जबरन कराया गर्भपात

Yamunanagar News: यमुनानगर में विवाहिता से हैवानियत, कपड़े बदलते वीडियो बनाया, जबरन कराया गर्भपात

यमुनानगर में विवाहिता से हैवानियत, कपड़े बदलते वीडियो बनाया, जबरन कराया गर्भपात

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Yamunanagar News: हरियाणा के यमुनानगर जिले से रिश्तों को तार-तार कर देने वाली एक खौफनाक वारदात सामने आई है। शादी के बाद से ही दहेज में कार और भारी-भरकम सोने के गहने न मिलने पर एक विवाहिता को ऐसी यातनाएं दी गईं, जिसे सुनकर किसी की भी रूह कांप जाए।

पीड़िता का आरोप है कि उसके पति और देवर ने न सिर्फ नहाते व कपड़े बदलते वक्त उसकी अश्लील वीडियो बनाई, बल्कि विरोध करने पर मारपीट कर उसका जबरन गर्भपात भी करवा दिया। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर ससुराल पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

गर्भपात और लिंग जांच का सनसनीखेज आरोप

पुलिस को सौंपी गई शिकायत में तेजली निवासी पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी दिसंबर 2022 में अंबाला के दुबली गांव निवासी युवक से हुई थी। शादी के कुछ ही दिनों बाद से ससुराल वाले कम दहेज को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। पीड़िता का कहना है कि साल 2023 में जब वह ढाई महीने की गर्भवती थी, तब पति, सास और ननद ने चोरी-छिपे उसकी लिंग जांच करवाई। इसके बाद उसे धोखे से गर्भपात की दवा खिला दी गई। जब उसकी हालत बिगड़ी तो उसे जगाधरी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराकर जबरन उसका गर्भपात करवा दिया गया।

नहाते और कपड़े बदलते समय बनाई वीडियो

घिनौनी हरकतों की हद तो तब पार हो गई जब महिला के मुताबिक, एक दिन नहाते समय उसके देवर ने छुपकर उसकी वीडियो बनाने की कोशिश की। जब पीड़िता ने इस बात की शिकायत अपनी सास से की, तो इंसाफ मिलने की बजाय उसे चुप रहने की धमकियां दी गईं। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि एक दिन जब वह अपने कमरे में कपड़े बदल रही थी, तब सास ने दरवाजा खुलवाया और पति व देवर ने मोबाइल से उसकी वीडियो रिकॉर्ड कर ली। विरोध करने पर उसके साथ जमकर मारपीट की गई।

दो दिन कमरे में बंद रखा, फोन तोड़कर दी धमकी

पीड़िता ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि फरवरी 2026 की एक रात करीब 11 बजे ससुराल वालों ने उसे लात-घूसों से पीटा। जब उसने मदद के लिए मायके फोन मिलाया तो पति और देवर ने उसका मोबाइल छीनकर दीवार पर दे मारा और तोड़ दिया। इसके बाद उसे दो दिनों तक भूखा-प्यासा कमरे में बंद रखा गया। आसपास के पड़ोसियों के जरिए जब मायके वालों को भनक लगी, तो पीड़िता का भाई और मौसी का बेटा मौके पर पहुंचे और उसे कमरे का ताला तोड़कर वहां से सुरक्षित निकालकर लाए।

जब पीड़िता के परिवार ने बातचीत के जरिए मामला सुलझाने का प्रयास किया, तो पति ने खुदकुशी करने की धमकी देकर पल्ला झाड़ लिया।

ससुराल पक्ष के आठ लोगों पर केस दर्ज

मामले की गंभीरता को देखते हुए सेक्टर-17 थाना पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर पति, सास, देवर, ननदों और देवरानी समेत आठ नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है, पीड़िता का मेडिकल और बयान दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जाएगी।

यह भी पढ़ें– Haryana Weather: हरियाणा में मानसून फिर हुआ मेहरबान, यमुनानगर समेत 7 जिलों में बारिश का अलर्ट

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।