Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Yamunanagar News: “आश्वासन नहीं अब काम दिखेगा”, स्कूल के विकास के लिए नवोदय एलुमनी एसोसिएशन ने कसी कमर

Yamunanagar News: "आश्वासन नहीं अब काम दिखेगा", स्कूल के विकास के लिए नवोदय एलुमनी एसोसिएशन ने कसी कमर

यमुनानगर नवोदय के पूर्व छात्रों का संगठन गठित, रोहित राणा बने प्रधान

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaurकंटेंट क्रेडिट: प्रताप नगर रघबीर सिंह

Yamunanagar News: यमुनानगर के प्रतापनगर स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय के इतिहास में शनिवार का दिन एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज हो गया। बरसों पुराने उस सपने ने आखिरकार जमीनी हकीकत का रूप ले लिया, जिसके लिए विद्यालय के पूर्व छात्र लंबे समय से संघर्ष और प्रयास कर रहे थे। पूर्व विद्यार्थियों को एक मंच पर लाने और अपनी जड़ों से दोबारा जोड़ने के उद्देश्य से ‘एलुमनी एसोसिएशन ऑफ नवोदय, यमुनानगर’ का विधिवत गठन कर दिया गया है। विद्यालय परिसर में आयोजित इस गरिमामयी कार्यक्रम में न सिर्फ जिला बल्कि प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों और स्कूल प्रशासन ने शिरकत की, जिससे माहौल बेहद आत्मीय और पुरानी यादों से सराबोर नजर आया।

प्रदेश स्तरीय टीम की मौजूदगी में बनी नई कार्यकारिणी

विज्ञापन

इस पूरे गठन की प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने में हरियाणा एलुमनी एसोसिएशन की केंद्रीय टीम का विशेष सहयोग रहा। पूर्व छात्रों के इस महाजुटान में प्रदेश अध्यक्ष विकास मलिक, प्रधान सचिव राम मेहर सिंह, पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ के डॉ. राजेश डुल, करनाल से पहुंचे बृजेश भट्टी और जींद नवोदय से सत्यवान ने मुख्य रूप से शिरकत की। वहीं, स्कूल प्रशासन की तरफ से प्राचार्य के. सिंह डिगरी और उपप्रधानाचार्य समेत तमाम स्टाफ ने पुराने छात्रों का स्वागत किया और इस पहल को स्कूल के भविष्य के लिए मील का पत्थर बताया।

बैठक के दौरान बिना किसी विरोध के, बेहद लोकतांत्रिक और सर्वसम्मति वाले माहौल में नई टीम का चुनाव किया गया। इसमें रोहित राणा को एसोसिएशन के प्रधान पद की जिम्मेदारी सौंपी गई, जबकि गौरव पंवार को प्रधान सचिव मनोनीत किया गया। इसके अलावा, विशाल को उपाध्यक्ष, अमित चोपड़ा को सचिव और अश्वनी कुमार को कोषाध्यक्ष पद के लिए चुना गया। संगठन को और मजबूती देने के लिए शिवानी और संदीप पाल को कार्यकारी सदस्य के रूप में टीम में शामिल किया गया है। सभी नवनियुक्त चेहरों ने संस्थान के प्रति अपनी वफादारी और समर्पण का संकल्प लिया।

सिर्फ यादों का मेला नहीं, बल्कि बदलाव का जरिया बनेगा संगठन

जिम्मेदारी संभालते ही नवनियुक्त प्रधान रोहित राणा और सचिव गौरव पंवार ने संगठन की आगामी रूपरेखा को साफ कर दिया। उन्होंने कहा कि यह एसोसिएशन महज साल में एक बार मिलने या पुरानी यादें ताजा करने का कोई क्लब नहीं है, बल्कि यह विद्यालय की उस गौरवशाली विरासत को आगे बढ़ाने का एक जरिया बनेगा जिसने हमें पहचान दी।

एसोसिएशन आने वाले दिनों में स्कूल के बच्चों के लिए करियर काउंसलिंग (परामर्श) सेशन आयोजित करेगी, पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण अभियान चलाएगी और जरूरतमंद छात्रों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहेगी। उन्होंने देश-विदेश में बैठे यमुनानगर नवोदय के सभी पूर्व छात्रों से अपील की कि वे इस कारवां का हिस्सा बनें और अपनी पाठशाला के सर्वांगीण विकास में गिलहरी योगदान दें।

यह भी पढ़ें–इतिहास रच चुका भारत, स्काईरूट का ‘विक्रम-1’ रॉकेट सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में पहुंचा

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।