Breaking News
Yamunanagar News: यमुनानगर में भिखारी बनकर आए शातिर ने महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर लूटीं सोने की बालियांSonipat News: सोनीपत में दिल दहला देने वाला कांड, जेबीटी टीचर की पत्नी ने 3 बच्चों की हत्या के बाद की खुदकुशीAmbala 1857 Martyrs Memorial: मेरठ से 10 घंटे पहले अंबाला में बजा था आजादी का बिगुल, जानिए इस ऐतिहासिक स्मारक की खास बातेंAmbala News: अंबाला में खूनी संघर्ष का सीसीटीवी वीडियो वायरल, दुकान के विवाद में गंडासे और हथौड़ों से ताबड़तोड़ हमलेTesla Cybercab Halloween viral: टेस्ला की ड्राइवरलेस कैब में घूमते दिखे कंकाल, अमेरिका की सड़कों पर वायरल हुआ हैरान करने वाला वीडियोYamunanagar News: यमुनानगर में भिखारी बनकर आए शातिर ने महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर लूटीं सोने की बालियांSonipat News: सोनीपत में दिल दहला देने वाला कांड, जेबीटी टीचर की पत्नी ने 3 बच्चों की हत्या के बाद की खुदकुशीAmbala 1857 Martyrs Memorial: मेरठ से 10 घंटे पहले अंबाला में बजा था आजादी का बिगुल, जानिए इस ऐतिहासिक स्मारक की खास बातेंAmbala News: अंबाला में खूनी संघर्ष का सीसीटीवी वीडियो वायरल, दुकान के विवाद में गंडासे और हथौड़ों से ताबड़तोड़ हमलेTesla Cybercab Halloween viral: टेस्ला की ड्राइवरलेस कैब में घूमते दिखे कंकाल, अमेरिका की सड़कों पर वायरल हुआ हैरान करने वाला वीडियो

Yamunanagar News: 26 जुलाई को नशे के खिलाफ दौड़ेगा यमुनानगर, सीएम नायब सैनी दिखाएंगे हरी झंडी

Yamunanagar News: 26 जुलाई को नशे के खिलाफ दौड़ेगा यमुनानगर, सीएम नायब सैनी दिखाएंगे हरी झंडी

यमुनानगर में नशे के खिलाफ राज्यव्यापी अभियान का आगाज, जानिए मैराथन का पूरा रूट प्लान

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Yamunanagar News: यमुनानगर। हरियाणा को नशा मुक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा प्रशासनिक और सामाजिक कदम उठाने जा रहा है। आगामी 26 जुलाई को यमुनानगर की धरती एक ऐतिहासिक पल की साक्षी बनेगी, जब ‘नशे से जंग यमुनानगर के संग’ थीम के साथ आयोजित होने वाली मैराथन दौड़ में हजारों कदम एक साथ नशे के खिलाफ ताल ठोकेंगे। इस राज्यव्यापी जनजागरूकता अभियान की शुरुआत प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे, जो खुद मौके पर पहुंचकर मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

मुख्यमंत्री इस वृहद आयोजन के जरिये प्रदेश के युवाओं, खिलाड़ियों और आम जनमानस से नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहने और एक स्वस्थ-सुरक्षित समाज के निर्माण में योगदान देने का सीधा आह्वान करेंगे।

विज्ञापन

रिकॉर्ड तोड़ रजिस्ट्रेशन, युवाओं में अभूतपूर्व उत्साह

नशे के खिलाफ शुरू हो रही इस मुहिम को लेकर आम जनता, खासकर युवाओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, अब तक रिकॉर्ड 1 लाख 17 हजार से अधिक नागरिकों ने इस मैराथन के लिए अपना पंजीकरण करा लिया है। इनमें 75,411 पुरुष और 37,933 महिलाएं शामिल हैं, जो यह दर्शाता है कि इस लड़ाई में समाज का हर वर्ग कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।

दौड़ को दो श्रेणियों में बांटा गया है। 5 किलोमीटर की फन एंड अवेयरनेस रन के लिए 1,12,183 नागरिकों ने पंजीकरण कराया है, जबकि 10 किलोमीटर की प्रोफेशनल मैराथन के लिए 1,500 धावकों ने अपना नाम दर्ज कराया है। प्रतियोगिता में प्रतिस्पर्धा और उत्साह बढ़ाने के लिए 10 किमी वर्ग के विजेता को 1 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि से पुरस्कृत किया जाएगा।

जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा, तैयारियों की समीक्षा पूरी

आयोजन की भव्यता को देखते हुए यमुनानगर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। उपायुक्त प्रीति, पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल, अतिरिक्त उपायुक्त नवीन आहूजा, उपमंडल अधिकारी (नागरिक) विश्वनाथ और नगर निगम आयुक्त महावीर प्रसाद ने संयुक्त रूप से मैराथन रूट और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

मीडिया से बातचीत करते हुए उपायुक्त प्रीति ने बताया कि इतने बड़े पैमाने पर होने वाले आयोजन के लिए सुरक्षा, ट्रैफिक डायवर्जन, मेडिकल सुविधाओं और पेयजल व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मैराथन मार्ग पर जगह-जगह रिफ्रेशमेंट प्वाइंट और एम्बुलेंस तैनात रहेंगी। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, स्वयंसेवी संस्थाएं (NGOs), खेल संघ और शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थी भी बड़ी संख्या में शिरकत करेंगे।

यह भी पढ़ें– जंतर-मंतर बवाल के बीच BJP का डैमेज कंट्रोल, नारनौल पहुंचे सांसद धर्मवीर सिंह ने नीट पास विद्यार्थियों को नवाजा

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।