Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Yamunanagar News: यमुनानगर को ग्रीन सिटी बनाने की मुहिम, 2,700 पौधों से महकेगा पूरा शहर, जानिए वार्ड वाइज प्लान

Yamunanagar News: यमुनानगर को ग्रीन सिटी बनाने की मुहिम, 2,700 पौधों से महकेगा पूरा शहर, जानिए वार्ड वाइज प्लान

जिंदल पार्क से ‘एक पौधा मां के नाम’ अभियान शुरू, रोपे जाएंगे 2,700 पौधे

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaurकंटेंट क्रेडिट: संजीव चौहान (यमुनानगर )

Yamunanagar News: पर्यावरण संरक्षण और औद्योगिक शहर यमुनानगर को हरा-भरा बनाने के संकल्प के साथ नगर निगम द्वारा ‘एक पौधा मां के नाम’ अभियान की वीरवार को औपचारिक शुरुआत की गई। शहर के जिंदल पार्क में आयोजित मुख्य समारोह के दौरान यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने पौधा रोपकर इस विस्तृत हरियाली अभियान का शुभारंभ किया।

समारोह में अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार, मुख्य सफाई निरीक्षक विनोद बेनीवाल, मुख्य सफाई निरीक्षक गोविंद शर्मा और पार्षद मनु कृष्ण सिंगला सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने पार्क में 101 पौधे रोपे और आम जनता को प्रकृति के संरक्षण का मजबूत संदेश दिया।

विज्ञापन

‘पौधे केवल रोपें नहीं, मां की तरह पालें’

उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण से निपटने के लिए पौधारोपण ही सबसे कारगर रास्ता है। ‘एक पौधा मां के नाम’ केवल एक सरकारी योजना भर नहीं है, बल्कि यह अपनी जननी के प्रति कृतज्ञता और प्रकृति के प्रति हमारी नैतिक जिम्मेदारी का प्रतीक है। जिस प्रकार मां बिना किसी स्वार्थ के बच्चे का पालन-पोषण करती है, ठीक उसी तरह पेड़-पौधे भी हमें बिना मांगे जीवनदायिनी ऑक्सीजन और स्वच्छ हवा प्रदान करते हैं।

अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार ने बताया कि नगर निगम पूरे शहर को हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस कड़ी में शहर में 2,700 पौधे लगाने का विशाल लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि निगम का मकसद सिर्फ आंकड़े पूरे करना नहीं, बल्कि लगाए गए पौधों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इसके लिए वार्ड समितियों, सामाजिक संस्थाओं और स्कूली बच्चों का सहयोग लिया जा रहा है ताकि ये पौधे आगे चलकर विशाल वृक्ष बन सकें।

इस मौके पर स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के सलाहकार लोकेश सेन, सफाई निरीक्षक बिट्टू, डीएवी गर्ल्स कॉलेज की पूर्व प्राचार्या विभा गुप्ता, मीडिया सेल इंचार्ज मुक्ता, आईईसी विशेषज्ञ दुर्गेश कुमार, आकाश कुमार, पंकज, ममता सेन और निर्मल सिंह सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।

जन-आंदोलन में बदला अभियान: हर वार्ड में पार्षदों संग सड़कों पर उतरे बच्चे

अभियान की सबसे खास बात यह रही कि यह किसी एक पार्क या क्षेत्र तक सीमित नहीं रहा, बल्कि देखते ही देखते पूरे शहर में जन-आंदोलन की रूपरेखा ले चुका है। नगर निगम के सभी वार्डों में स्थानीय पार्षदों, सामाजिक संगठनों, क्लबों और स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर पौधारोपण किया।

जगाधरी के वार्ड नंबर 3 में पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल के पुत्र और युवा भाजपा नेता निश्चल चौधरी ने पार्षद जयंत स्वामी और स्कूली बच्चों के साथ मिलकर पौधारोपण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को पौधे वितरित करते हुए उनके संरक्षण की जिम्मेदारी सौंपी।

2,700 पौधों का लक्ष्य: बरगद, नीम और पीपल को प्राथमिकता

नगर निगम की इस योजना के तहत पर्यावरण को दीर्घकालिक लाभ पहुंचाने वाली देशी प्रजातियों के पौधों पर ध्यान केंद्रित किया गया है। अभियान के अंतर्गत पूजनीय एवं विशाल छायादार वृक्ष जैसे बरगद, नीम और पीपल के अलावा फलदार व औषधीय पौधे जैसे जामुन, आंवला, आम और इमली रोपे जा रहे हैं।
निगम प्रशासन के अनुसार, शहर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों, पार्कों, मुख्य सड़कों की पटरियों और खाली जमीनों पर भी चरणबद्ध तरीके से पौधे रोपे जाएंगे।

यह भी पढ़ें– न्यू हैप्पी पब्लिक स्कूल के होनहारों का कमाल, राज्य स्तर की प्रतियोगिता में हासिल किया पहला स्थान

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।