Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Yamunanagar News: नगर निगम की बैठक में बड़ा एक्शन, काम में लापरवाही पर JE निलंबित, एक एजेंसी डी-बार

Yamunanagar News: नगर निगम की बैठक में बड़ा एक्शन, काम में लापरवाही पर JE निलंबित, एक एजेंसी डी-बार

नगर निगम की बैठक में बड़ा एक्शन, काम में लापरवाही पर JE निलंबित

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaurकंटेंट क्रेडिट: संजीव चौहान (यमुनानगर)

Yamunanagar News: संजीव चौहान (यमुनानगर) नगर निगम सदन की साधारण बैठक बुधवार को मेयर सुमन बहमनी की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें विकास कार्यों में लापरवाही और अफसरशाही की अनदेखी पर कड़ा रुख देखने को मिला। पार्षदों द्वारा विकास कार्यों की सुस्त चाल और प्रॉपर्टी आईडी बनाने में आ रही गड़बड़ियों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने मेयर की सिफारिश पर संबंधित जेई (जूनियर इंजीनियर) को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। वहीं, वार्ड 3 में पिछले दो महीने से क्षतिग्रस्त पड़े बिजली के पोल को न बदलने पर बिजली निगम के एक जेई के खिलाफ कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए गए। इसके अलावा निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से समझौता करने वाली एक निर्माण एजेंसी को ब्लैकलिस्ट (डी-बार) कर दिया गया है।

अनुपस्थित अफसरों को कारण बताओ नोटिस, बैठकों में गंभीरता बरतने के निर्देश

विज्ञापन

मेयर सुमन बहमनी ने बैठक के दौरान दूसरे विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुपस्थित रहने पर कड़ा ऐतराज जताया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनसमस्याओं के समाधान के लिए बुलाई जाने वाली सदन की बैठक को कुछ अधिकारी गंभीरता से नहीं ले रहे हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मेयर ने आज की बैठक में न पहुंचने वाले अन्य विभागों के उच्च अधिकारियों को तुरंत ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी करने का आदेश दिया।

बैठक में जिला नगर योजनाकार (DTP) ने अवैध निर्माण और कॉलोनियों पर की गई बुलडोजर कार्रवाई का ब्योरा पेश किया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि पिछले 6 महीनों में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत 160 चालान कर 2.80 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया है। इसके अलावा बिजली विभाग ने 47 स्थानों से पोल पर अवैध रूप से बिछाई गई केबल तारों को हटाया है, जबकि पुलिस विभाग (DSP रजत गुलिया) ने जानकारी दी कि इस साल एनडीपीएस (NDPS) एक्ट में 116 केस दर्ज कर 216 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

शहर के कायाकल्प के लिए 44 प्रस्तावों पर लगी मुहर, हर वार्ड में होंगे विकास कार्य

निगम सदन की बैठक में शहर की सफाई, स्ट्रीट लाइट, संपत्ति कर, अवैध कब्जे और यातायात दुरुस्त करने से जुड़े कुल 44 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। प्रमुख प्रस्तावों का ब्योरा इस प्रकार है:

सड़क एवं नाला निर्माण: वार्ड 3 में जगाधरी प्रकाश चौक से त्रिवेणी चौक तक सड़क चौड़ी होगी। वार्ड 6 में मटका चौक से जगाधरी बस स्टैंड तक साइड वर्म और कुष्ठ आश्रम तक मास्टिक सड़क बनेगी। वार्ड 14 में यमुना नहर से विश्वकर्मा चौक तक आरसीसी नाला बनेगा।

जलभराव से मुक्ति: वार्ड 5 में रामलीला भवन के पास जलभराव रोकने के लिए पानी को IPS के जरिए अशोक विहार नाले में डायवर्ट किया जाएगा। वार्ड 15 में ओपी जिंदल पार्क से खालसा कॉलेज क्षेत्र के लिए स्टॉर्म वाटर लाइन बिछाई जाएगी।

समुदाय और सौंदर्यीकरण: वार्ड 7 में सेक्टर-17 के पांचों एंट्री प्वाइंट्स का सौंदर्यीकरण होगा। वार्ड 13 में गांव ममीदी के जोहड़ का कायाकल्प कर ट्रैक, जिम और लाइटें लगाई जाएंगी। वार्ड 15 (जसवंत कॉलोनी) व वार्ड 19 (मंडेबरी) में नए सामुदायिक भवनों का निर्माण होगा।

श्मशान घाटों की व्यवस्था: वार्ड 3, 4 व 12 के अंतर्गत आने वाले श्मशान घाटों में बाउंड्रीवॉल, अंतिम संस्कार शेड, पीने का पानी, शौचालय और प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

अतिक्रमण पर प्रहार: वार्ड 19 के गांव पीरमाजरा, फूसगढ़ और खेड़ी रांगड़ान में निगम की सरकारी जमीन की निशानदेही कर अवैध कब्जे हटाए जाएंगे और 100-100 गज की रजिस्ट्री वाले लाभार्थियों को जमीन का भौतिक कब्जा दिलाया जाएगा।

यह भी पढ़ें–  माज के लिए निकले युवक का रोका रास्ता, लाठियों से कलाई-सिर फोड़ा, यमुनानगर में हड़कंप

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।