Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Yamunanagar News: यमुनानगर में दो बच्चों की मां से घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने पर घर पर पथराव

Yamunanagar News: यमुनानगर में दो बच्चों की मां से घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने पर घर पर पथराव

यमुनानगर में दो बच्चों की मां से घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Yamunanagar News: यमुनानगर जिले के सदर थाना क्षेत्र से महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े करने वाली एक बेहद गंभीर वारदात सामने आई है। एक गांव की रहने वाली दो बच्चों की मां ने अपने ही पड़ोसी युवक और उसके साथी पर देर रात घर में घुसकर छेड़छाड़ करने, गलत नीयत से दबोचने और दुष्कर्म का प्रयास करने के संगीन आरोप लगाए हैं।

महिला की शिकायत पर हरकत में आई सदर यमुनानगर थाना पुलिस ने नामजद आरोपी समेत दो लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

पहले पंचायत में मांगी थी माफी, फिर से शुरू की प्रताड़ना

पुलिस को सौंपी गई लिखित शिकायत में पीड़िता ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला सचिन नाम का युवक पिछले काफी समय से उस पर बुरी नजर रखता था। आरोपी लगातार उसका पीछा करता और जबरन बातचीत व दोस्ती करने का दबाव बनाता था। महिला द्वारा साफ इंकार करने पर वह उसे सामाजिक रूप से बदनाम करने और जान से मारने की धमकियां देने लगा।

पीड़िता के मुताबिक, आरोपी की इन हरकतों से तंग आकर उसने पहले भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिस पर मामला दर्ज हुआ था। हालांकि, उस समय गांव की पंचायत ने बीच-बचाव किया और आरोपी ने सार्वजनिक रूप से अपनी गलती स्वीकार करते हुए भविष्य में कभी परेशान न करने का हलफनामा दिया था। पंचायत के आश्वासन पर दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था, लेकिन कुछ ही दिनों बाद आरोपी फिर अपनी आपराधिक हरकतों पर उतर आया।

रात के अंधेरे में दिया वारदात को अंजाम, शोर मचाने पर भागे आरोपी

महिला ने बताया कि बुधवार की देर रात आरोपी सचिन अपने एक अज्ञात साथी के साथ चुपके से उसके घर में दाखिल हो गया। आरोपी ने अंधेरे का फायदा उठाकर उसे दबोच लिया और उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। महिला के शोर मचाने पर जब परिवार के सदस्य और आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे, तो दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से रफूचक्कर हो गए।

पीड़िता का यह भी आरोप है कि आरोपी उसे लगातार यह कहकर ब्लैकमेल कर रहा था कि यदि उसने उसकी बात नहीं मानी, तो वह उसके दोनों मासूम बच्चों का अपहरण करवाकर उनकी हत्या करवा देगा।

वारदात के बाद घर पर फेंके ईंट-पत्थर, पुलिस जांच में जुटी

पीड़िता ने आरोप लगाया कि वारदात को अंजाम देने के कुछ ही देर बाद दोनों आरोपी दोबारा उनके घर के बाहर पहुंचे और अश्लील गालियां देते हुए घर पर ईंट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। दहशतजदा परिवार ने तुरंत डायल-112 पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी। जब तक पुलिस की इमर्जेन्सी गाड़ी गांव में पहुंची, आरोपी मौके से फरार हो चुके थे।

मामले की पुष्टि करते हुए सदर थाना प्रभारी कमलजीत ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

यह भी पढ़ें– बंदी सिखों की रिहाई पर गरमाई राजनीति, झींडा बोले- पंजाब चुनाव से पहले आर-पार के मूड में सिख कौम

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।