Breaking News
पंचकूला स्कूल में मासूम पर हमले से भड़के पेरेंट्स, प्रिंसिपल के खिलाफ की नारेबाजी; मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष पहुंचे स्कूलGold Extraction From Drains: बिहार के इस बाजार में नालियों की गाद से निकलता है सोना, राजस्थान-एमपी से आते हैं लोगAmbala Chandigarh Highway Accident: अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर अनियंत्रित ट्राले का तांडव, चार कारों को मारी जोरदार टक्करKarnal News: करनाल में ट्रक को साइड देते समय गहरी खाई में डूबी रेंज रोवर, ऐसे बची सरपंच प्रतिनिधि की जानज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का ‘पब्लिक महाभियोग’, मीरा कुमार ने संभाली मॉक संसद की कमानपंचकूला स्कूल में मासूम पर हमले से भड़के पेरेंट्स, प्रिंसिपल के खिलाफ की नारेबाजी; मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष पहुंचे स्कूलGold Extraction From Drains: बिहार के इस बाजार में नालियों की गाद से निकलता है सोना, राजस्थान-एमपी से आते हैं लोगAmbala Chandigarh Highway Accident: अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर अनियंत्रित ट्राले का तांडव, चार कारों को मारी जोरदार टक्करKarnal News: करनाल में ट्रक को साइड देते समय गहरी खाई में डूबी रेंज रोवर, ऐसे बची सरपंच प्रतिनिधि की जानज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का ‘पब्लिक महाभियोग’, मीरा कुमार ने संभाली मॉक संसद की कमान

Yamunanagar Property Tax : यमुनानगर नगर निगम की बड़ी चेतावनी, 30 जून के बाद सील होंगी ₹1 लाख से अधिक बकाया वाली संपत्तियां

Yamunanagar Property Tax Interest Waiver: यमुनानगर नगर निगम की बड़ी चेतावनी, 30 जून के बाद सील होंगी ₹1 लाख से अधिक बकाया वाली संपत्तियां

Yamunanagar Property Tax Interest Waiver: यमुनानगर नगर निगम की बड़ी चेतावनी, 30 जून के बाद सील होंगी ₹1 लाख से अधिक बकाया वाली संपत्तियां

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
JJagmarg

Yamunanagar Property Tax:यमुनानगर (संजीव चौहान)।  यमुनानगर-जगाधरी नगर निगम क्षेत्र के संपत्ति मालिकों के लिए यह बेहद महत्वपूर्ण और जरूरी खबर है। यदि आपने अभी तक अपना प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं किया है, तो सरकार आपको बिना किसी ब्याज के पुराना बकाया चुकाने का एक आखिरी और बड़ा मौका दे रही है। सूबे की सरकार की ओर से जारी एकमुश्त प्रॉपर्टी टैक्स सेटलमेंट योजना के तहत आगामी 30 जून तक टैक्स भरने वाले नागरिकों का पूरा ब्याज (शत-प्रतिशत) माफ कर दिया जाएगा। हालांकि, इस तारीख के निकलते ही निगम का ‘पीला पंजा’ और सीलिंग दस्ता उन बकाएदारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी में है जिन्होंने लंबे समय से टैक्स नहीं भरा है।

 

विज्ञापन

इन तीन केंद्रों पर जमा होगा टैक्स, स्वयं सत्यापन है अनिवार्य

नगर निगम की मेयर सुमन बहमनी ने योजना की बारीकियां साझा करते हुए बताया कि करदाता इस छूट का लाभ उठाने के लिए जगाधरी, कन्हैया साहिब चौक और शहीद भगत सिंह चौक स्थित नगर निगम कार्यालयों के नागरिक सुविधा केंद्रों (सीएफसी) में जाकर अपना टैक्स जमा करा सकते हैं। मेयर ने स्पष्ट किया, “यह छूट केवल उन्हीं को मिलेगी जो समय पर भुगतान करने के साथ अपनी प्रॉपर्टी का डेटा खुद सत्यापित करेंगे। 30 जून के बाद सिस्टम में कोई रियायत नहीं मिलेगी और पूरे ब्याज के साथ वसूली की जाएगी।” उन्होंने सभी शहरवासियों से अपील की है कि वे आखिरी तारीख का इंतजार किए बिना इस योजना का लाभ उठाएं और अपनी संपत्तियों को कानूनी कार्रवाई से बचाएं।

2 लाख से ज्यादा संपत्तियां, 1 लाख से ऊपर के बकाएदारों पर गिरेगी गाज

क्षेत्रीय कराधान अधिकारी (जेटो) अजय वालिया ने बताया कि जुड़वां शहर यमुनानगर-जगाधरी के दायरे में इस समय करीब 2 लाख 17 हजार 500 संपत्तियां रजिस्टर्ड हैं। इनमें से एक बड़ा हिस्सा ऐसा है जिनका प्रॉपर्टी टैक्स लंबे समय से अटका हुआ है। विभाग ने अपनी रणनीति साफ कर दी है कि शुरुआती चरण में उन बड़े डिफाल्टरों को टारगेट किया जाएगा जिन पर एक लाख रुपये या उससे अधिक का टैक्स बकाया है। 30 जून की समय सीमा समाप्त होते ही ऐसे बकाएदारों को नोटिस थमाने के बजाय सीधे उनकी व्यावसायिक और आवासीय संपत्तियों को सील करने का अभियान छेड़ दिया जाएगा।

पेंडिंग ऑब्जेक्शन तुरंत क्लियर करने के आदेश

योजना के बीच आ रही तकनीकी दिक्कतों को देखते हुए मेयर सुमन बहमनी ने आम जनता के हित में एक और बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने नगर निगम के संबंधित अधिकारियों और क्लर्कों को कड़े लहजे में आदेश जारी किए हैं कि जिन भी प्रॉपर्टी मालिकों ने अपने टैक्स बिलों या डेटा को लेकर आपत्तियां (ऑब्जेक्शन) दर्ज कराई हैं, उनका निपटारा युद्ध स्तर पर किया जाए। मेयर ने कहा कि किसी भी नागरिक को प्रशासनिक सुस्ती के कारण इस ब्याज माफी योजना के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए, इसलिए सभी ऑब्जेक्शनों को प्राथमिकता के आधार पर तुरंत ठीक किया जाए।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।