Breaking News
Narnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीमNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीम

Yamunanagar Student Death: सरकारी स्कूल की सुरक्षा पर सवाल? स्कूल परिसर में बैग-साइकिल छोड़ फंदे पर झूला 10वीं का छात्र

Yamunanagar Student Death: सरकारी स्कूल की सुरक्षा पर सवाल? स्कूल परिसर में बैग-साइकिल छोड़ फंदे पर झूला 10वीं का छात्र

छछरौली के सरकारी स्कूल की जर्जर बिल्डिंग में फंदे से लटका मिला 10वीं के छात्र का शव

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaurकंटेंट क्रेडिट: रघबीर सिंह, प्रताप नगर

Yamunanagar Student Death: यमुनानगर जिले के छछरौली स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय से एक बेहद दुखद और स्तब्ध कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र का शव गुरुवार सुबह स्कूल परिसर के ही भीतर एक जर्जर और सुनसान इमारत में फंदे से लटका हुआ मिला। इस खौफनाक मंजर को जिसने भी देखा, उसकी रूह कांप गई।

छात्र बुधवार दोपहर स्कूल की छुट्टी होने के बाद से रहस्यमयी ढंग से लापता था। पूरी रात परिजन और पुलिस की टीमें उसकी तलाश में खाक छानती रहीं, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। गुरुवार की सुबह जब खोजबीन का दायरा दोबारा स्कूल परिसर की तरफ बढ़ाया गया, तब जाकर इस खौफनाक हकीकत से पर्दा उठा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच का सिलसिला शुरू कर दिया है।

विज्ञापन

बुधवार दोपहर से लापता था कमलदीप, घर में पसरा था मातम

प्राप्त जानकारी के अनुसार, क्षेत्र का रहने वाला छात्र कमलदीप छछरौली के इसी नामी सरकारी स्कूल में पढ़ता था। बुधवार सुबह वह रोज की तरह हंसते-खेलते स्कूल के लिए निकला था, लेकिन दोपहर को जब छुट्टी की घंटी बजी, तो वह वापस घर नहीं लौटा।

शाम ढलने तक जब कमलदीप का कोई अता-पता नहीं चला, तो परिजनों की चिंताएं बढ़ गईं। उन्होंने अपने स्तर पर रिश्तेदारों, कमलदीप के दोस्तों और संभावित जगहों पर उसकी काफी खोजबीन की, मगर जब हर तरफ से मायूसी हाथ लगी तो थक-हारकर स्थानीय पुलिस को मामले की लिखित सूचना दी गई।

स्कूल के भीतर ही खड़ा था सुराग, सुबह दोबारा तलाशी में खुला राज

लापता छात्र की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तुरंत हरकत में आई और रात भर छानबीन अभियान चलाया गया, लेकिन अंधेरे के कारण कुछ हाथ नहीं लगा। गुरुवार की सुबह पुलिस और बदहवास परिजन एक बार फिर सुराग बटोरने के लिए स्कूल परिसर पहुंचे।

इस दौरान जब स्कूल के एक कोने में स्थित उस जर्जर और सुनसान पड़ी बिल्डिंग की तरफ कदम बढ़े जिसे विभाग पहले ही कंडोम (अनुपयोगी) घोषित कर चुका था, तो सबके पैरों तले जमीन खिसक गई। अंदर कमलदीप का शव फंदे के सहारे झूल रहा था। पुलिस ने तुरंत फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स को बुलाया और शव को फंदे से नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया।

बैग और साइकिल ने उलझाई गुत्थी, जांच के बाद साफ होगी तस्वीर

इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि छात्र छुट्टी के बाद बाहर क्यों नहीं निकला? पुलिस को तफ्तीश के दौरान कमलदीप का स्कूल बैग और उसकी साइकिल भी विद्यालय परिसर के भीतर से ही बरामद हुई है। स्कूल प्रशासन का कहना है कि उक्त जर्जर इमारत में बच्चों का जाना प्रतिबंधित था और वहां अमूमन सन्नाटा ही रहता था।

छछरौली थाना पुलिस का कहना है कि यह आत्महत्या का मामला है या इसके पीछे कोई और वजह है, इसे लेकर सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है। परिजनों और सहपाठियों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या कमलदीप पिछले कुछ दिनों से किसी मानसिक तनाव में था। फिलहाल पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके बाद ही मौत के सही वक्त और कारणों की आधिकारिक पुष्टि हो सकेगी।

यह भी पढ़ें–यमुनानगर में शादी के 5 महीने बाद गहने और कैश लेकर नवविवाहिता फरार, ससुर ने दर्ज कराई FIR

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।