Breaking News
Sanjeev Kapoor Mushroom Recipe: दिवाली के जायके में तड़का, शेफ संजीव कपूर की खास ‘वाइल्ड मशरूम और बादाम पॉट राइस’ रेसिपीKarnal ACB Action: करनाल में एसीबी का बड़ा एक्शन, UHBVN का जेई 4 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तारराहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मिले CM सुक्खू, हिमाचल में कैबिनेट विस्तार पर चर्चा संभवKaithal Police Security Diwali: त्योहारों पर कैथल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, होटल और धर्मशालाओं में ताबड़तोड़ चेकिंगदिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट में नहीं गाए जाएंगे 4 गाने, प्रशासन ने जारी किए निर्देशSanjeev Kapoor Mushroom Recipe: दिवाली के जायके में तड़का, शेफ संजीव कपूर की खास ‘वाइल्ड मशरूम और बादाम पॉट राइस’ रेसिपीKarnal ACB Action: करनाल में एसीबी का बड़ा एक्शन, UHBVN का जेई 4 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तारराहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मिले CM सुक्खू, हिमाचल में कैबिनेट विस्तार पर चर्चा संभवKaithal Police Security Diwali: त्योहारों पर कैथल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, होटल और धर्मशालाओं में ताबड़तोड़ चेकिंगदिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट में नहीं गाए जाएंगे 4 गाने, प्रशासन ने जारी किए निर्देश

Yamunanagar Temple Theft: तड़के 4 बजे मंदिर में घुसा चोर, दानपात्र तोड़कर उड़ाए ₹3 लाख, सीसीटीवी में कैद हुई भागने की तस्वीरें

Yamunanagar Temple Theft: तड़के 4 बजे मंदिर में घुसा चोर, दानपात्र तोड़कर उड़ाए ₹3 लाख, सीसीटीवी में कैद हुई भागने की तस्वीरें

तड़के 4 बजे मंदिर में घुसा चोर, दानपात्र तोड़कर उड़ाए ₹3 लाख, सीसीटीवी में कैद हुई भागने की तस्वीरें

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Yamunanagar Temple Theft: हरियाणा के यमुनानगर में बेखौफ अपराधियों के बुलंद हौसले की एक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। शहर के बीचों-बीच और नेशनल हाईवे के किनारे स्थित प्रसिद्ध श्री दयाल जी हनुमान मंदिर (Sarojini Colony Ambala Yamunanagar News) को शातिर चोर ने अपना निशाना बनाया। हैरत की बात यह है कि जिस जगह चोरी की इस वारदात को अंजाम दिया गया, वह गांधीनगर पुलिस (Gandhi Nagar Police Station) थाने से महज कुछ ही दूरी पर स्थित है।

मुंह पर कपड़ा बांधकर घुसा, मंदिर खुलने से ठीक पहले दिया वारदात को अंजाम

विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना तड़के लगभग 4:00 बजे की है। मंदिर के कपाट खुलने से कुछ ही समय पहले एक अज्ञात बदमाश मंदिर परिसर में दाखिल हुआ। पहचान छिपाने की नीयत से उसने अपने चेहरे को कपड़े से ढक रखा था। मंदिर में प्रवेश करते ही उसने वहां रखे दानपात्र (दान बॉक्स) को तोड़ दिया और उसमें रखी लगभग 3 लाख रुपये की नकदी समेटकर चंपत हो गया।

पुजारी ने किया पीछा, संकरी गलियों का फायदा उठाकर भागा चोर

दानपात्र टूटने और आहट मिलते ही मंदिर प्रांगण में मौजूद पुजारी को चोरी का अहसास हुआ। उन्होंने तुरंत चोर को पकड़ने के लिए उसका पीछा किया, लेकिन शातिर बदमाश मंदिर से सटी तंग गलियों का फायदा उठाते हुए आंखों से ओझल हो गया। घटना के बाद जब मंदिर और आसपास की गलियों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, तो उसमें आरोपी तेजी से गलियों में भागता हुआ साफ नजर आ रहा है।

गरीब लड़की के हाथ पीले करने के लिए जुटाए गए थे पैसे

मंदिर के पुजारी ने भारी मन से बताया कि चोरी गई 3 लाख रुपये की यह राशि स्थानीय श्रद्धालुओं और दानदाताओं के सहयोग से एकत्र की गई थी। इस राशि का उपयोग एक गरीब परिवार की बेटी के विवाह में आर्थिक मदद के रूप में किया जाना था। धार्मिक स्थल से इस तरह पवित्र काम के लिए जुटाए गए धन की चोरी होने से स्थानीय श्रद्धालुओं में भारी रोष व्याप्त है।

पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज, जल्द गिरफ्तारी का दावा

घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। मामले के जांच अधिकारी ने बताया कि मंदिर परिसर और आसपास के रास्तों पर लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज (CCTV Footages Temple Theft) को बारीकी से खंगाला जा रहा है। पुलिस का दावा है कि संदिग्ध की पहचान के प्रयास जारी हैं और जल्द ही आरोपी को सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें– 15 अक्टूबर से बदल जाएंगे पेट्रोल पंप के नियम, जानिए क्यों 2000 से ऊपर सिर्फ कैश लेंगे डीलर

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
Google पर जगमार्ग को पसंदीदा सोर्स के तौर पर जोड़ें
विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।