August 10, 2026

Rewari News: रेवाड़ी में 10 मिनट लेट पहुंचने पर ट्रेनी इंजीनियर को हाकी-डंडों से पीटा, वारदात का वीडियो वायरल

0
Rewari News: रेवाड़ी में 10 मिनट लेट पहुंचने पर ट्रेनी इंजीनियर को हाकी-डंडों से पीटा, वारदात का वीडियो वायरल

रेवाड़ी में 10 मिनट लेट पहुंचने पर ट्रेनी इंजीनियर को हाकी-डंडों से पीटा, वारदात का वीडियो वायरल

Rewari News: हरियाणा का औद्योगिक शहर रेवाड़ी इन दिनों बेखौफ बदमाशों और गुंडागर्दी के नए दौर से जूझ रहा है। बावल स्थित एक निजी कंपनी में महज 10 मिनट देरी से काम पर पहुंचने की मामूली बात पर एक ट्रेनी इंजीनियर को सरेआम बेरहमी से पीटा गया। दबंगों की हिम्मत इतनी बढ़ चुकी है कि उन्होंने वारदात को अंजाम देने के साथ-साथ इसका वीडियो बनाकर बाकायदा इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया, जिसमें वे पीड़ित का पीछा करते हुए शेखी बघारते नजर आ रहे हैं।

10 मिनट लेट आने पर सुपरवाइजर ने दी थी गालियां

महेंद्रगढ़ के गांव गढ़ी निवासी पीड़ित सूरज बावल की एक ऑटोमोबाइल कंपनी में ट्रेनिंग कर रहा है। पुलिस को दी शिकायत में सूरज ने बताया कि बीते 30 जुलाई को पेट में अचानक तकलीफ होने की वजह से वह शिफ्ट लाइन पर करीब 10 मिनट देरी से पहुंचा था।

उसने इसकी जानकारी अपने संबंधित अधिकारी को दे दी थी। हालांकि, दूसरी शिफ्ट लाइन के सुपरवाइजर सोनू (निवासी भूरजट, महेंद्रगढ़) को यह नागवार गुजरा और उसने सूरज के साथ गाली-गलौज करते हुए बाहर देख लेने की खुली धमकी दे डाली।

कंपनी गेट के बाहर घेरा, कार तोड़ी और जान बचाकर भागे इंजीनियर को दौड़ाया

अगले दिन, यानी 31 जुलाई की रात करीब 10:50 बजे जब सूरज अपनी कार से ड्यूटी खत्म कर बाहर निकला, तो कंपनी के मेन गेट पर सोनू अपने दो अन्य साथियों के साथ हाकी और डंडे लेकर घात लगाए बैठा था। तीनों ने मिलकर उसकी गाड़ी को घेर लिया और कांच तोड़ते हुए उस पर ताबड़तोड़ वार शुरू कर दिए। हमले में बुरी तरह घायल सूरज ने जान बचाने के लिए जब कार दौड़ाई, तो बाइक सवार बदमाशों ने काफी दूर तक उसका पीछा किया।

सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर दी धमकी, दो आरोपी गिरफ्तार

बदमाशों ने इस पूरी वारदात की रील्स बनाई और इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया। वीडियो में एक हमलावर कहते सुना जा सकता है— “देखो भाईयों, कहकर मारते हैं… मार दिया न, देखा कैसे भाग रहा है, अभी और मारेंगे।” मामले की गंभीरता को देखते हुए कसोला थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। एसएचओ सतीश कुमार ने बताया कि घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि मुख्य आरोपी सुपरवाइजर सोनू की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

यह भी पढ़ें– Nuh News: फिरोजपुर झिरका में शोले स्टाइल ड्रामा, नाबालिग ममेरी बहन से शादी कराने की मांग पर टावर पर चढ़ा कैफ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed