August 10, 2026

Yamunanagar News: यमुनानगर में जलाभिषेक से पहले प्रशासन सख्त, कांवड़ रूट के 3 बड़े स्कूल-कॉलेज बंद, जानिए ट्रैफिक व्यवस्था

0
Yamunanagar News: यमुनानगर में जलाभिषेक से पहले प्रशासन सख्त, कांवड़ रूट के 3 बड़े स्कूल-कॉलेज बंद, जानिए ट्रैफिक व्यवस्था

यमुनानगर में जलाभिषेक से पहले प्रशासन सख्त, कांवड़ रूट के 3 बड़े स्कूल-कॉलेज बंद

Yamunanagar News: धर्मनगरी और आसपास के इलाकों में मंगलवार को होने वाले महाशिवरात्रि जलाभिषेक को लेकर यमुनानगर में पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। कांवड़ यात्रा के अंतिम चरण में सड़कों पर उमड़ रही शिवभक्तों की अपार भीड़ और सुरक्षा संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन ने रादौर और दामला क्षेत्र के तीन बड़े शिक्षण संस्थानों को आज और कल (मंगलवार) बंद रखने के सख्त आदेश जारी किए हैं।

कांवड़ रूट के पास स्थित संस्थान रहेंगे बंद

उपायुक्त कार्यालय द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, कांवड़ियों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए जेएमआईटी रादौर, पॉलिटेक्निक कॉलेज दामला और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दामला में अवकाश घोषित किया गया है। चूंकि यह मार्ग कांवड़ियों का मुख्य ट्रांजिट रूट है, इसलिए छात्रों की सुरक्षा और किसी भी अनहोनी से बचाव के लिए यह एहतियाती कदम उठाया गया है।

34 पुलिस नाके और 550 जवानों का कड़ा पहरा

जिले में सुरक्षा चक्र को मजबूत करते हुए पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के मार्गदर्शन में विशेष रणनीति तैयार की गई है। जिले भर में 34 नाके लगाए गए हैं, जिनमें 7 अंतरराज्यीय (इंटरस्टेट) और 27 आंतरिक नाके शामिल हैं। करीब 550 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी दिन-रात मुस्तैदी से अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

भारी वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी, वैकल्पिक रास्ते तय

श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए ट्रैफिक पुलिस ने भारी वाहनों के आवागमन पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। अंबाला की ओर से सहारनपुर और हरिद्वार जाने वाले भारी वाहनों को अब थाना छप्पर से वाया पाबनी-बिलासपुर होते हुए पांवटा साहिब की तरफ मोड़ा जा रहा है। वहीं, सहारनपुर जाने वाले व्यावसायिक वाहनों के लिए छछरौली-बेहट का मार्ग तय किया गया है।

11 अगस्त को शिवालयों में उमड़ेगा सैलाब, मंदिर परिसरों में विशेष निगरानी

11 अगस्त को होने वाले जलाभिषेक के लिए प्राचीन कपालमोचन, चिट्टा मंदिर और प्राचीन शिव मंदिर समेत जिले के तमाम प्रमुख मंदिरों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मंदिर परिसरों के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल और ट्रैफिक कर्मी तैनात किए गए हैं ताकि जलाभिषेक के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो।

यह भी पढ़ें-  यमुनानगर में तेज रफ्तार ट्रक ने सरकारी शिक्षक को कुचला, छोटे भाई के सामने टूटीं सांसें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed