Nia Sharma Sawan Shivratri: सावन शिवरात्रि पर भगवान शिव की भक्ति में लीन हुईं निया शर्मा, जलाभिषेक की तस्वीरें वायरल

सावन शिवरात्रि पर भगवान शिव की भक्ति में लीन हुईं निया शर्मा, जलाभिषेक की तस्वीरें वायरल
Nia Sharma Sawan Shivratri: अपनी बोल्ड अदाओं और बेबाक बयानबाजी के लिए मशहूर टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा का एक बिल्कुल अलग अवतार सावन शिवरात्रि के मौके पर देखने को मिला। अपनी एक्टिंग और स्टाइल से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली निया इस खास दिन पर भगवान आशुतोष की भक्ति में पूरी तरह रंगी नजर आईं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली इस हसीना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से मंदिर की कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वे पूरी श्रद्धा के साथ शिवलिंग का जलाभिषेक और पूजा-अर्चना करती दिखाई दे रही हैं। पारंपरिक परिधान में मंदिर पहुंचीं निया के इस सादगी भरे अंदाज की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं।
“मम्मी ने बोला तो जाना ही है”—निया ने बयां किया अपना भक्ति भाव
तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए निया शर्मा ने अपनी इस धार्मिक दिनचर्या के पीछे का दिलचस्प किस्सा भी फैंस के साथ साझा किया। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, “सावन की शिवरात्रि की ढेर सारी शुभकामनाएं। ओम नम: शिवाय! मम्मी ने बोला है श्रावण के 4 सोमवार मंदिर जाना है तो जाना ही है।” निया के इस पोस्ट के आते ही कमेंट सेक्शन में ‘हर-हर महादेव’ और ‘जय भोलेनाथ’ के जयकारों की बाढ़ आ गई। प्रशंसकों को अपनी पसंदीदा स्टार का यह संस्कारी और मां की बात मानने वाला रूप बेहद पसंद आ रहा है।
View this post on Instagram
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के बाद अब ‘बिग बॉस 20’ की चर्चाएं तेज
वर्कफ्रंट की बात करें तो निया शर्मा को आखिरी बार हिट कॉमेडी शो ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ में देखा गया था, जहां उनकी मौजूदगी ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। हालांकि, अब उनके चाहने वाले उन्हें एक बड़े मंच पर देखना चाहते हैं। बीते कई सीजन से निया शर्मा का नाम देश के सबसे बड़े रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ से जुड़ता रहा है। आगामी सीजन ‘बिग बॉस 20’ के संभावित कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में भी उनका नाम तेजी से आगे चल रहा है। हालांकि, शो में शामिल होने की खबरों पर फिलहाल निया या उनकी टीम की ओर से कोई आधिकारिक मुहर नहीं लगाई गई है।
यह भी पढ़ें– टनल से पानी में फेंका तो सहम गईं जैस्मिन भसीन, ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के सेट से वायरल हुआ खौफनाक प्रोमो
