August 12, 2026

महेंद्रगढ़ के पुलिस अधीक्षक दीपक जेवरिया देश के 100 श्रेष्ठ पुलिस प्रमुखों की सूची में शामिल फेम इंडिया–एशिया पोस्ट ने जारी की देशभर के 100 उत्कृष्ट पुलिस अधिकारियों की सूची

0
Narnaul3

Narnaul police Achivmemt पुलिसिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य और प्रभावी नेतृत्व के लिए महेंद्रगढ़ के पुलिस अधीक्षक दीपक जेवरिया को देश के 100 श्रेष्ठ पुलिस प्रमुखों की सूची में स्थान मिला है। फेम इंडिया और एशिया पोस्ट द्वारा जारी राज्यवार सूची में उन्हें हरियाणा से चयनित पुलिस अधिकारियों में शामिल किया गया है फेम इंडिया–एशिया पोस्ट की ओर से जारी सूची में देशभर के जिला पुलिस प्रमुखों और प्रमुख पुलिस इकाइयों के अधिकारियों का चयन *अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था, नेतृत्व क्षमता, नागरिकों के प्रति संवेदनशील पुलिसिंग, तकनीक के इस्तेमाल, पारदर्शिता, संकट प्रबंधन और जनविश्वास जैसे विभिन्न मानकों के आधार पर किया गया है।
हरियाणा से चार अधिकारियों का चयन
जारी सूची में हरियाणा से अदिति सिंह, अंशु सिंगला, दीपक जेवरिया और लोगेश कुमार पी. के नाम शामिल हैं। इनमें दीपक जेवरिया को पुलिस अधीक्षक महेंद्रगढ़ के रूप में सूचीबद्ध किया गया है।
इस चयन प्रक्रिया का अगला चरण और भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, इन 100 पुलिस प्रमुखों में से देश के टॉप-25 पुलिस प्रमुखों का चयन किया जाएगा। टॉप-25 अधिकारियों को विशेष सम्मान भी दिया जाएगा।
महेंद्रगढ़ के लिए गौरव का क्षण

SP दीपक जेवरिया का इस राष्ट्रीय सूची में शामिल होना महेंद्रगढ़ जिले के लिए गौरव की बात माना जा रहा है। इससे जिले में पुलिस प्रशासन द्वारा कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और नागरिक-केंद्रित पुलिसिंग को लेकर किए जा रहे प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलने का संदेश गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed