August 13, 2026

Gurugram Bus Fire: ओल्ड दिल्ली रोड पर चलती बस में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से बचीं जानें

0
Gurugram Bus Fire: ओल्ड दिल्ली रोड पर चलती बस में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से बचीं जानें

ओल्ड दिल्ली रोड पर चलती बस में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से बचीं जानें

Gurugram Bus Fire: गुरुग्राम के व्यस्त ओल्ड दिल्ली रोड पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सवारियों से खचाखच भरी एक चलती सिटी बस में अचानक भीषण आग लग गई। इंजन से अचानक लपटें उठती देख बस के भीतर यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार शुरू हो गई। हालांकि, चालक की मुस्तैदी और सही समय पर लिए गए फैसले की वजह से एक बड़ी त्रासदी टल गई।

चालक की सूझबूझ से बचीं दर्जनों जानें

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस ओल्ड दिल्ली रोड से गुजर रही थी कि तभी उसके बोनट और इंजन वाले हिस्से से घना धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते धुएं ने विकराल रूप ले लिया। चालक ने बिना वक्त गंवाए तुरंत बस को सड़क किनारे रोका और सभी यात्रियों को तेजी से बाहर निकलने की हिदायत दी। गनीमत यह रही कि आग के पूरी बस को अपनी चपेट में लेने से पहले ही सभी सवारियां सुरक्षित नीचे उतर आईं। हादसे में किसी भी यात्री के घायल होने की खबर नहीं है।

दमकल की गाड़ियों ने पाया काबू, बस जलकर खाक

घटना की सूचना तुरंत दमकल विभाग और स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद लपटों पर पूरी तरह काबू पाया। हालांकि, जब तक आग बुझाई जाती, तब तक पूरी बस जलकर लोहे के ढांचे में तब्दील हो चुकी थी।

हाईवे पर लगा लंबा जाम, शॉर्ट सर्किट की आशंका

हादसे के बाद ओल्ड दिल्ली रोड पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए ट्रैफिक को वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट किया और क्रेन की मदद से जली हुई बस को सड़क से हटवाया। इसके बाद ही सडक़ पर आवाजाही सामान्य हो सकी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट नजर आ रही है, फिर भी मामले की तकनीकी जांच कराई जा रही है।

यह भी पढ़ें– Haryana Railway: हरियाणा में रोहतक, भिवानी, नारनौल से होकर जाने वाली ट्रेनें रद्द, यात्रा से पहले देखें पूरी लिस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *