Narnaul: श्री राम कथा पूर्व निकाली शोभायात्रा
Narnaul: नारनौल के मोहल्ला खड़खड़ी स्थित श्री कल्लूमल बगीची में मंगलवार से प्रारंभ हो रही राम कथा से पूर्व महाराज श्री नरसिंह दास (अयोध्या वाले) के पावन सानिध्य में प्रातकाल सुबह एक भव्य शोभायात्रा एवं प्रभात फेरी श्री राधा रानी प्रभात फेरी ट्रस्ट (रजि.) के सहयोग से मोहल्ला खड़खड़ी में निकाली गई।
शोभा यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने शामिल होकर प्रभात फेरी की शोभा बढ़ाई। शोभायात्रा मंगलवार को प्रातः 7:00 बजे मोहल्ला खड़खड़ी स्थित राधा कृष्ण मंदिर से प्रारंभ होकर किला रोड से होते हुए, कल्लूमल की बगीची में पहुंचकर संपन्न हुई।
9 दिवसीय राम कथा कल्लूमल की बगीची मोहल्ला खड़खड़ी में महाराज श्री नरसिंह दास जी (अयोध्या वाले) के पावन सानिध्य में शुरू की गई है। इस उपलक्ष्य में राम कृष्ण मंडल मोहल्ला खड़खड़ी द्वारा प्रातः 7 बजे एक शोभा यात्रा एवं प्रभात फेरी का श्रद्धा भक्ति के साथ आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग व भक्तों ने भक्तिरस में लीन हो कर झूमते एवं नृत्य करते हुए शोभायात्रा में शामिल हुए।
इस अवसर पर महाराज नरसिंह दास ने कहा कि राम नाम के गुणगान से ही मनुष्य का जीवन सफल होगा। अंत में महाराज की उपस्थिति में आरती कर प्रसाद वितरित किया गया। आयोजनकर्ताओं ने कहा कि यह कथा 29 सितंबर से 7 अक्टूबर तक दोपहर 2:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक होगी।
यह भी देखें Narnaul: रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा महेंद्रगढ़ इकाई ने शुरू किया 24 घंटे का धरना
