August 13, 2026

ठूंस-ठूंसकर भरी पिकअप का खुला राज: 152-D पर पुलिस की नाकाबंदी, 44 पशुओं के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

0
Narnaul 4

Narnaul Crime News थाना सदर महेंद्रगढ़ पुलिस ने गश्त के दौरान सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए भेड़-बकरियों को ठूंस-ठूंसकर भरकर ले जा रही राजस्थान नंबर की एक पिकअप गाड़ी को पकड़ा है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पिकअप सहित 35 भेड़ एवं 9 बकरियों को कब्जे में लिया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फैजल खान ने बताया कि थाना सदर महेंद्रगढ़ पुलिस टीम गश्त के दौरान उच्ची भाण्डोर क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि राजस्थान नंबर की पिकअप गाड़ी में भेड़-बकरियों को ठूंस-ठूंसकर भरकर 152 डी की तरफ से लाया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल 152 डी पर नाकाबंदी की। कुछ ही समय बाद राजस्थान नंबर की एक पिकअप गाड़ी आती हुई दिखाई दी, जिसे पुलिस टीम ने रुकवाकर चेक किया। पिकअप के अंदर भेड़-बकरियों को अत्यधिक संख्या में ठूंस-ठूंसकर भरा हुआ था। पुलिस द्वारा गिनती करने पर पिकअप में 35 भेड़ एवं 9 बकरियां पाई गईं।

पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए पिकअप चालक राहुल निवासी डुगरी खुर्द, थाना किशनगढ़, जयपुर तथा उसके साथ मौजूद नरेश कुमार निवासी नाथूसर, थाना श्रीमाधोपुर, सीकर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पिकअप वाहन तथा सभी भेड़-बकरियों को कब्जे में ले लिया।

इस संबंध में थाना सदर महेंद्रगढ़ में पशु क्रूरता अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ एवं मामले में आगामी कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *