August 21, 2026

अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर 80 वर्ष से अधिक आयु के रिटायर्ड कर्मचारियों को किया सम्मानित

0
Nnl 6

Narnaul News: रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित अखिल भारतीय राज्य सरकारी पेंशनर्स फेडरेशन ने अन्तरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर 80 वर्ष और 80 वर्ष से अधिक आयु के सेवानिवृत कर्मचारियों को सम्मानित किया। समारोह की अध्यक्षता घनश्याम दास शर्मा जिला प्रधान ने की तथा संचालन जिला सचिव रोशनलाल निंबल ने किया।
इस मौके पर धर्मपाल शर्मा राज्य सचिव, जगनलाल निनानिया पूर्व वरिष्ठ उपप्रधान , किसान नेता धर्मेंद्र यादव पूर्व जिला प्रधान सर्व कर्मचारी संघ व बेगराज गोयल पूर्व जिला प्रधान नर नारायण समिति विशेष रूप से उपस्थित रहे।
समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव धर्मपाल शर्मा ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन वृद्ध लोगों के प्रति संवेदनाएं प्रकट करने के 19 अगस्त 1988 को प्रस्ताव रखा और 21 अगस्त 1988 में संयुक्त राष्ट्र संघ में अन्तरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस घोषित किया। भारत में 1991 से 21 अगस्त को वरिष्ठ नागरिक दिवस मनाया जाता है। राज्य कार्यकारिणी के निर्णय अनुसार इस वर्ष 80 वर्ष से अधिक के रिटायर्ड कर्मचारियों को उनके समाज को योगदान के लिए सम्मानित किया जा रहा है।
किसान नेता मास्टर धर्मेंद्र यादव ने संबोधित करते हुए कहा अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस हमें उनके स्वास्थ्य, सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के प्रति सामाजिक दायित्व का बोध कराता है। जगनलाल निनानिया ने संबोधित करते हुए कहा परिवार, समाज और देश के विकास में वरिष्ठ नागरिकों के दीर्घ अनुभवों और अमूल्य योगदान से भावी पीढ़ियों को मार्गदर्शन प्राप्त होता है। इस कड़ी में जिला महेंद्रगढ़ में निम्न रिटायर्ड कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। ब्लॉक नारनौल से अमर सिंह सैनी, ओमप्रकाश, सीताराम सैनी, मंतूराम सैनी, बेगराज गोयल, छोटेलाल सैनी, हरिराम शर्मा, चिरंजीलाल, रामचंद्र धानिया, मातादीन, सूरजभान, खेताराम, भानु प्रताप, हरिराम व हरि सिंह को सम्मानित किया गया।
महेंद्रगढ़ से अमर सिंह, रणजीत सिंह को सम्मानित किया गया। नांगल चौधरी ब्लॉक से छोटेलाल हेडमास्टर, रामकुमार, राम अवतार, बाबूलाल, चंद्रभान, कैलाश चंद, रामकुमार, हरि सिंह, हरि सिंह पुत्र भरतराम, राम अवतार, महादेव राम, छाजूराम, बनवारी लाल, बंसीलाल को सम्मानित किया गया वहीं अटेली ब्लॉक से ओंकार सिंह, सोहनलाल यादव, सूरजभान यादव, निरंजन लाल शर्मा, हनुमान सिंह यादव, रामस्वरूप यादव, हंसराज यादव, महिपाल शर्मा, रघुवीर सिंह, राम सिंह यादव, अमर सिंह, ब्रह्मदत्त शर्मा, गोपी राम यादव, वीरेंद्र सिंह, मूलचंद जी शर्मा, महादेव प्रसाद ओमप्रकाश वर्मा, छोटेलाल, रतीराम, मदनलाल शर्मा, महेंद्र कुमार, बाबूलाल शर्मा, बाबूलाल वर्मा, मुरारी लाल वर्मा, लालचंद शर्मा, रामावतार यादव ,रामनिवास यादव, गजानन, तन सुखराम, राम सिंह यादव, शिवचरण शर्मा, श्याम सुंदर गुप्ता, नेतराम यादव, दीनदयाल शर्मा, बहादुर सिंह को सम्मानित किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed