August 24, 2026

Koffee With Karan: ‘कॉफी विद करण 9’ के धमाकेदार आगाज की तैयारी, प्रीमियर एपिसोड में करण जौहर संग गॉसिप फरमाएंगे सलमान खान

0
Koffee With Karan: 'कॉफी विद करण 9' के धमाकेदार आगाज की तैयारी, प्रीमियर एपिसोड में करण जौहर संग गॉसिप फरमाएंगे सलमान खान

'कॉफी विद करण 9' के प्रीमियर एपिसोड में करण जौहर संग गॉसिप फरमाएंगे सलमान खान

Koffee With Karan: बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय और चर्चित चैट शो ‘कॉफी विद करण’ के 9वें सीजन का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। करण जौहर का यह शो इस साल अक्टूबर-नवंबर में वापसी करने जा रहा है। हर बार की तरह इस सीजन में भी कई मशहूर सितारे अपनी जिंदगी और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े चौंकाने वाले खुलासे करते नजर आएंगे। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की है कि शो की शुरुआत किसके साथ होगी, और वैरायटी इंडिया की हालिया रिपोर्ट ने इस पर से पर्दा हटा दिया है।

अकेले नजर आएंगे ‘भाईजान’, करण ने फाइनल की डेट

आमतौर पर सेलेब्रिटी चैट शोज से थोड़ी दूरी बनाकर रखने वाले सलमान खान ‘कॉफी विद करण 9’ के ग्रैंड प्रीमियर में धमाकेदार एंट्री करेंगे। रिपोर्ट के अनुसार, सलमान इस एपिसोड में किसी सह-कलाकार के बिना सोलो (अकेले) गेस्ट बनकर आएंगे और करण जौहर के तीखे सवालों का जवाब देंगे। बताया जा रहा है कि करण जौहर ने सलमान से डेट्स और टाइम फाइनल कर लिया है। मेकर्स फिलहाल सलमान की टीम के साथ मिलकर बाकी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं और जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

शो से जुड़े सूत्र का दावा- न्योता हुआ मंजूर

शो के एक करीबी सूत्र ने वैरायटी इंडिया को बताया कि सलमान खान ने करण जौहर का न्योता स्वीकार कर लिया है। वे शो के पहले ही एपिसोड में काउच पर बैठकर गॉसिप करते दिखाई देंगे। फिलहाल दोनों टीमों के बीच शूटिंग शेड्यूल और फॉर्मेट को लेकर बातचीत पूरी की जा रही है, जिसके बाद मेकर्स की तरफ से प्रोमो के जरिए फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया जाएगा।

अगले साल ईद पर एक्शन फिल्म ‘मॉन्स्टर’ से मचाएंगे तहलका

टॉक शो के अलावा सलमान खान अपनी आगामी एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘मॉन्स्टर’ को लेकर भी सुर्खियों में हैं। अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होने जा रही इस बड़ी फिल्म में सलमान के साथ साउथ एक्ट्रेस नयनतारा, सागरिका घाटगे और मुजम्मिल इब्राहिम मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। निर्माता दिल राजू इस फिल्म को बेहद भव्य पैमाने पर बना रहे हैं ताकि दर्शकों को सिनेमाघरों में सलमान खान का फिर से वही ‘लार्जर दैन लाइफ’ अवतार देखने को मिले।

यह भी पढ़ें– कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर परिजनों पर कसा तंज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed