August 25, 2026

11 सितंबर को होगा 17 वॉ भव्य श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव

0
Nnl 6

Narnaul Religus News:

श्री श्याम स्वयं सेवक मंडल रजि., नारनौल द्वारा शुक्रवार, 11 सितंबर 2026 को17 वॉ भव्य श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

यह भव्य धार्मिक आयोजन श्री श्याम मंदिर, चौकी नंबर 45-C, नारनौल में सायं 7:15 बजे से श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ आयोजित होगा। आयोजन को लेकर श्याम प्रेमियों में विशेष उत्साह है।

संकीर्तन में भजन प्रवाहक अभिषेक शुक्ला, कानपुर एवं भजन प्रवाहक सुधांशु गौतम, तिजारा बाबा श्याम के मनोहारी भजनों से बाबा को रिझाऐंगे । उनके भजनों के माध्यम से श्रद्धालु बाबा श्याम की भक्ति में भाव-विभोर होंगे और संकीर्तन की मधुर धुनों से पूरा वातावरण श्याममय होगा।

आयोजक श्री श्याम स्वयं सेवक मंडल रजि., नारनौल ने सभी श्याम भक्तों से इस पावन अवसर पर परिवार सहित उपस्थित होने का आह्वान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed