28 अगस्त को लगने वाला चंद्र ग्रहण साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण होगा

Narnaul News: शुक्रवार 28 अगस्त को लगने वाला चंद्र ग्रहण साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण होगा, जो कि एक गहरा आंशिक चंद्र ग्रहण है।
हरियाणा विज्ञान मंच के जिला संयोजक धर्मपाल शर्मा ने बताया कि भारतीय समयानुसार यह ग्रहण सुबह 6:53 बजे से शुरू होकर दोपहर 12:32 बजे तक रहेगा। सुबह 8:04 बजे से शुरू होकर 11:22 बजे तक मुख्य आंशिक चरण रहेगा। सुबह 9:43 बजे परमग्रास ग्रहण होगा।कुल अवधि: लगभग 3 घंटे 18 मिनट। यह चंद्र ग्रहण भारत में दिन का समय होने के कारण दिखाई नहीं देगा। चूंकि यह ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा, इसलिए यहां इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा।अन्य देशों में दृश्यता: यह उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका, पश्चिमी यूरोप और अफ्रीका के हिस्सों में पूरी तरह दिखाई देगा।इस दिन रक्षाबंधन (सावन पूर्णिमा) का त्योहार भी है।इस दौरान चंद्रमा का लगभग 93% से 96% हिस्सा पृथ्वी की छाया से ढंक जाएगा, जिससे चांद तांबे जैसे गहरे लाल रंग हो जाता है।
शर्मा ने बताया कि चंद्र ग्रहण एक खगोलीय घटना है जो तब होती है जब चंद्रमा पृथ्वी की छाया में चला जाता है , जिससे चंद्रमा काला हो जाता है। सूर्य ग्रहण के विपरीत , जिसे दुनिया के एक अपेक्षाकृत छोटे से क्षेत्र से ही देखा जा सकता है, चंद्र ग्रहण पृथ्वी के रात्रिकालीन भाग में कहीं से भी देखा जा सकता है। पूर्ण चंद्र ग्रहण लगभग दो घंटे तक चल सकता है (जबकि पूर्ण सूर्य ग्रहण किसी भी स्थान पर केवल कुछ मिनटों तक ही रहता है) क्योंकि चंद्रमा की छाया छोटी होती है। सूर्य ग्रहण के विपरीत, चंद्र ग्रहण बिना किसी सुरक्षा या विशेष सावधानी के देखने के लिए सुरक्षित होते हैं।
