August 25, 2026

जिला बार एसोसिएशन नारनौल तीन सदस्यीय चुनाव समिति का गठन

0
Nnl 8

Narnaul News: जिला बार एसोसिएशन नारनौल के चुनावों को पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सदन ने सर्वसम्मति से तीन सदस्यीय वरिष्ठ चुनाव समिति (Election Committee) का गठन किया। इस समिति में करण सिंह यादव, एडवोकेट (भोजवास), मुकेश सैनी, एडवोकेट,  ललित तंवर, एडवोकेट
को मुख्य चुनाव अधिकारी एवं सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया।

जिला बार एसोसिएशन नारनौल के नए बार रूम में सोमवार को अधिवक्ताओं की आम सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला बार एसोसिएशन के प्रधान संतोख सिंह यादव ने की। बैठक में बार के विकास, विगत सत्र के वित्तीय लेखा-जोखा और आगामी वार्षिक चुनावों जो दिनांक 11-09-2026 को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा सदन की सहमति से कई ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित किए गए।
बैठक में निष्पक्ष चुनाव हेतु तीन सदस्यीय समिति गठित, सौंपी गई वोटर लिस्ट
आगामी जिला बार एसोसिएशन चुनावों को पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सदन ने सर्वसम्मति से तीन सदस्यीय वरिष्ठ चुनाव समिति (Election Committee) का गठन किया। बैठक के दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष द्वारा सभी वैध अधिवक्ता सदस्यों की अधिकृत मतदाता सूची (Voter List) औपचारिक रूप से चुनाव समिति को सुपुर्द कर दी गई। इसके साथ ही चुनाव की तिथियों, नामांकन प्रक्रिया, आचार संहिता और चुनाव संचालन के समस्त अधिकार समिति को सौंप दिए गए हैं। समिति जल्द ही चुनाव कार्यक्रम की अधिकृत घोषणा करेगी।
महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम: दो पद आरक्षित
सदन ने बार एसोसिएशन में महिला अधिवक्ताओं की सक्रिय भागीदारी और प्रतिनिधित्व को बढ़ावा देने के लिए ऐतिहासिक निर्णय लिया। पूर्व में निर्धारित 30 प्रतिशत प्रतिनिधित्व के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए दो महत्वपूर्ण पदों को महिलाओं के लिए आरक्षित रखने पर सर्वसम्मति बनी:
उप-प्रधान (Vice President): यह पद पूर्व परंपरा के अनुसार महिला अधिवक्ता के लिए आरक्षित रहेगा।
सह-सचिव: (Joint Secretary): इस पद को भी सदन ने सर्वसम्मति से महिला अधिवक्ताओं के लिए नव-आरक्षित घोषित किया है।
सदन ने किया प्रस्तावों का स्वागत
बैठक के दौरान विगत सत्र के आय-व्यय और विकास कार्यों पर भी विचार-विमर्श हुआ। उपस्थित समस्त वरिष्ठ एवं कनिष्ठ अधिवक्ताओं ने एकमत होकर मेज थपथपाते हुए सभी प्रस्तावों का स्वागत किया। अंत में बार प्रधान संतोख सिंह यादव ने सदन में पधारे सभी अधिवक्ता साथियों का आभार व्यक्त किया और विश्वास जताया कि नवगठित चुनाव समिति पूरी निष्ठा एवं पारदर्शिता के साथ चुनावी प्रक्रिया को संपन्न कराएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed