August 29, 2026

मोडा वाला मंदिर में रक्षाबंधन पर्व पर मेले में विशाल कुश्ती दंगल

0
Nnl 2

Narnaul News: नारनौल के प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक मोडा वाला मंदिर में रक्षाबंधन पर्व पर भव्य मेले, विशाल कुश्ती दंगल भी आयोजित किया गया। मेले में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा अर्चना कर परिवार की सुख शांति की कामना की।

मेले में कलाकारों द्वारा भगवान – शिव, हनुमान जी, श्रीराम जी आदि देवताओं की झांकियां प्रस्तुत कर बाबा की महिमा का गुणगान किया। इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारा भी लगाया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कुश्ती दंगल के मुकाबले सायंकाल को कराए गए।

बड़े मुकाबलों में नारनौल के भूपेंद्र अखाड़ा के गोलू पहलवान ने 11 हजार रुपए का दंगल अपने नाम किया। इस अवसर पर विजेता पहलवानों को नगर परिषद के उपप्रधान संजीव यादव सहित अन्य अतिथियों ने सम्मानित किया। सुबह के समय मंदिर में पूजा-अर्चना की, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
इसके दोपहर पश्चात दंगल का आयोजन किया गया, जिसमें नारनौल, महेंद्रगढ़, बाघोत, झज्जर, रोहतक सहित अन्य आसपास के जिला के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें 11 हजार रुपए का दंगल गोलू पहलवान भूपेंद्र अखाड़ा नारनौल एवं मंदीप पहलवान जैलाफ के बीच बराबरी पर रहां , 5100 रुपए का मुकाबला यशपाल पहलवान दिल्ली , 3100 रुपए का महेश पहलवान नारनौल ने जीता । इससे पूर्व सह-सचिव संजीवम यादव, कुश्ती संयोजक एवं उप-प्रधान भवेश मित्तल, अनिल कुमार, अजीत प्रधान, राकेश यादव प्रधान टाईगर क्लब एवं राकेश गर्ग, अजय सैनी, धर्मेंद्र गोस्वामी, प्रकाश, संजय आहूजा, छंगामल शर्मा, मोनू पहलवान ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त करके मुकाबले शुरू कराए। तत्पश्चात उन्हें सम्मानित भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed