Narnaul: गौमाताओं को गुड़ व हरा चारा खिलवाया

Narnaul : श्री अनाथ गौशाला नारनौल में शनिवार को वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, एवं अखिल भारतीय उद्योग व्यापार सुरक्षा मंच के प्रदेश संगठन मंत्री सुधीर शर्मा के सुपुत्र जतिन भारद्वाज (कोलेजियम सदस्य श्री गौड़ ब्राह्मण सभा) ने अपना जन्मदिन गौमाताओं को हरि चरी व दलिया खिलाकर मनाया।
सर्वप्रथम गौशाला सचिव खेमचन्द शर्मा ने यजमानों द्वारा सपरिवार गौमाता का पुजन करवा कर गौमाताओं को गुड़ व हरा चारा खिलवाया। गौशाला कमेटी सदस्यो ने सुधीर शर्मा व अन्य यजमानों को पगड़ी व दुपट्टा ओढाकर स्वागत किया। इस अवसर पर नारनौल के क्रांतिकारी नेता वयोवृद्ध मास्टर महेश शर्मा ने विशेष रूप से उपस्थित होकर अपना आशीर्वाद दिया।
मास्टर महेश जी ने कहा की सुधीर शर्मा का परिवार सदा ही सामाजिक व धर्म-कर्म के धार्मिक कार्यो मे बढ चढकर भाग लेता रहा है। उन्होंने कहा की यह संस्कार इनको अपने पूर्वजों से विरासत मे मिले है। प्रमुख समाज सेवी सुधीर शर्मा ने गौशाला व्यवस्था की तारीफ करते हुए कहा की गौशाला कमेटी वास्तव मे काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा की भले ही मेरा कारोबार सोहना गुडगाँव मे हो, लेकिन हमारी जडे आज भी नारनौल की धरती पर ही है। उन्होंने कहा आज के समय मे युवाओं को ऐसे कार्यो मे आगे आना चाहिए। गाय बचेगी तो देश बचेगा, देश बचेगा तो सनातन बचेगा।
जतिन भारद्वाज ने कहाँ की मै युवा पीढ़ी से आग्रह करूँगा की आप भी अपनी सनातन संस्कृति बचाने के लिए गौ, गंगा, गायत्री की सेवा का संकल्प ले भारतीय संस्कृति के मार्ग पर चले। कुसुम शर्मा ने कहा की समय समय पर गौशाला मे गौमाता की सेवा के लिए आते रहेगे। इस अवसर पर डाॅ निकिता शर्मा, कुणाल शर्मा, गौशाला उप प्रधान अजीत यादव, कोषाध्यक्ष संतोष यादव, दलीप यादव, सुभाष जांगिड, नितीन गुप्ता, गौ रक्षा दल से प्रिंस बाबा, नवीन, बीर सिहं फौजी, रमाकांत सहित काफी गौभक्त उपस्थित थे।
