September 6, 2026

Punjab Weather Update : पंजाब के सभी जिलों में बारिश की संभावना, पठानकोट के लिए येलो अलर्ट जारी

0
Punjab Weather Update : पंजाब के सभी जिलों में बारिश की संभावना, पठानकोट के लिए येलो अलर्ट जारी

पंजाब के सभी जिलों में बारिश की संभावना, पठानकोट के लिए येलो अलर्ट जारी

Punjab Weather Update : पंजाब में मानसून की सुस्ती के बीच मौसम विभाग ने आज पठानकोट जिले में मूसलाधार बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया है। सीमावर्ती जिले में गरज-चमक के साथ तेज बौछारें पड़ने की पूरी संभावना है। इसके अलावा होशियारपुर, रूपनगर, अमृतसर, जालंधर और लुधियाना समेत राज्य के लगभग सभी हिस्सों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश देखने को मिल सकती है। मालवा के बठिंडा, फाजिल्का और मुक्तसर जैसे इलाकों में भी बादलों की आवाजाही बनी रहेगी।

तीन दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

मौसम केंद्र के आंकड़ों के मुताबिक, 7 सितंबर से राज्य में बारिश की तीव्रता में कमी आएगी और किसी भी जिले के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। 7 और 8 सितंबर को पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर और मोहाली के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज हो सकती है। वहीं 9 सितंबर को केवल रूपनगर, पठानकोट और होशियारपुर के सीमित इलाकों में ही छिटपुट बौछारें पड़ने का अनुमान जताया गया है।

तापमान का हाल

अगर तापमान की बात करें तो बीते 24 घंटों के दौरान पंजाब के औसतन अधिकतम तापमान में 0.7 डिग्री सेल्सियस का मामूली इजाफा दर्ज हुआ है। हालांकि, यह सामान्य आंकड़े के आसपास ही बना हुआ है। बीते दिन प्रदेश में सबसे ज्यादा पारा बठिंडा में दर्ज किया गया, जहां अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले तीन दिनों में तापमान में किसी बड़े फेरबदल की गुंजाइश नहीं है।

Punjab Chandigarh Weather Update : चंडीगढ़ समेत पंजाब के 22 जिलों में बारिश के आसार, पठानकोट-मोहाली में अलर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *