September 8, 2026

Mahendragarh : सतनाली में जिला स्तरीय कृषि उत्सव का आयोजन, विधायक कंवर सिंह यादव ने किया किसानों को जागरूक

0
Mahendragarh : सतनाली में जिला स्तरीय कृषि उत्सव का आयोजन, विधायक कंवर सिंह यादव ने किया किसानों को जागरूक

कार्यक्रम के दौरान मंच से उपस्थित जनों को संबोधित करते मुख्य अतिथि विधायक कंवर सिंह यादव

Mahendragarh : सतनाली में सोमवार को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, महेंद्रगढ़ की ओर से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना के तहत सतनाली में एक दिवसीय जिला स्तरीय कृषि उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम में महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में सतनाली क्षेत्र सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में किसान पहुंचे और कृषि से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। इस दौरान विधायक कंवर सिंह यादव का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया।

विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और किसानों की खुशहाली के बिना देश व प्रदेश की तरक्की संभव नहीं है। सरकार किसानों के हित में अनेक योजनाएं चला रही है, जिनका उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना तथा उन्हें आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ना है।

 

बदलते समय के साथ किसानों को पारंपरिक खेती के साथ-साथ आधुनिक तकनीक, फसल विविधीकरण और वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों को अपनाना चाहिए। कृषि उत्सव जैसे कार्यक्रम किसानों को नई तकनीकों, उन्नत कृषि पद्धतियों और सरकार की किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Mahendragarh : सतनाली में जिला स्तरीय कृषि उत्सव का आयोजन, विधायक कंवर सिंह यादव ने किया किसानों को जागरूक
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथिगण

विधायक ने कहा कि हमारा संकल्प है कि महेंद्रगढ़ क्षेत्र के प्रत्येक किसान तक सरकार की किसान हितैषी योजनाओं का लाभ पहुंचे और किसानों की खुशहाली सुनिश्चित हो। किसानों को कृषि क्षेत्र में हो रहे बदलावों के साथ कदमताल करते हुए नई तकनीकों को अपनाने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।

उपमंडल अधिकारी डॉ. अजय कुमार ने कहा कि कृषि विभाग का मुख्य उद्देश्य किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती से जोड़ना और उन्हें सरकार की विभिन्न किसान कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में खेती में नई तकनीकों को अपनाना बेहद जरूरी है। इससे कृषि लागत को कम करने के साथ-साथ उत्पादन और किसानों की आमदनी में भी बढ़ोतरी की जा सकती है।

कार्यक्रम के दौरान किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत खेती, फसल विविधीकरण, कृषि यंत्रों, सरकारी किसान कल्याणकारी योजनाओं तथा कृषि क्षेत्र में नई तकनीकों के उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कृषि विभाग के अधिकारियों एवं कृषि विशेषज्ञों ने किसानों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान को लेकर भी विस्तार से चर्चा की।

 

इस मोके पर भाजपा जिला महामंत्री योगेश शास्त्री, मार्केट कमेटी चेयरमैन भागीरथ शेखावत, रवि जड़वा, डॉ. गजानंद शर्मा, डॉ. संदीप सांगवान, डॉ. विनोद सांगवान, डॉ. नरेश यादव, डॉ. पूनम यादव, डॉ. आशीष, जिला मंत्री संदीप, दीवान सिंह शेखावत सहित विभिन्न गांवों के सरपंच, कृषि विभाग के अधिकारी, किसान एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

यह भी पढें – फेसबुक के जरिए जालसाजी, इंडसइंड बैंक खाते में ट्रांसफर कराए डेढ़ लाख, नारनौल पुलिस ने शुरू की जांच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed