Breaking News
Weather Change in Haryana: मौसम विभाग के अलर्ट के बीच ज्योतिसर में झमाझम बारिश, रातोंरात बढ़ी ठंडक25 October Rashifal: रविवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी सूर्यदेव की कृपा, चमक जाएगी किस्मतMother Son Viral Video: मां की तबीयत खराब हुई तो 14 साल के बेटे ने संभाला किचन, वीडियो देख हर कोई कर रहा तारीफYamunanagar News: यमुनानगर में खौफनाक कत्ल, मां के प्रेमी की बेटे ने रॉड से पीट-पीटकर की हत्या, कट्टे में मिला शवNarnaul Mandi Update: नई अनाज मंडी नारनौल में बाजरा खरीद का नया रोस्टर जारी, 26 से 31 अक्टूबर तक तय गांवों के किसान ला सकेंगे फसलWeather Change in Haryana: मौसम विभाग के अलर्ट के बीच ज्योतिसर में झमाझम बारिश, रातोंरात बढ़ी ठंडक25 October Rashifal: रविवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी सूर्यदेव की कृपा, चमक जाएगी किस्मतMother Son Viral Video: मां की तबीयत खराब हुई तो 14 साल के बेटे ने संभाला किचन, वीडियो देख हर कोई कर रहा तारीफYamunanagar News: यमुनानगर में खौफनाक कत्ल, मां के प्रेमी की बेटे ने रॉड से पीट-पीटकर की हत्या, कट्टे में मिला शवNarnaul Mandi Update: नई अनाज मंडी नारनौल में बाजरा खरीद का नया रोस्टर जारी, 26 से 31 अक्टूबर तक तय गांवों के किसान ला सकेंगे फसल

Mahendragarh : हकेवि के प्रो. फूल सिंह प्रतिष्ठित एआईसीटीई इंडस्ट्री फेलोशिप के लिए नामित

Mahendragarh : हकेवि के प्रो. फूल सिंह प्रतिष्ठित एआईसीटीई इंडस्ट्री फेलोशिप के लिए नामित

इंडस्ट्री फेलोशिप के लिए नामित होने के बाद कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार के साथ प्रो फूल सिंह

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ppravesh kaushik

Mahendragarh : हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के अनुप्रयुक्त विज्ञान एवं मानविकी विभाग के शिक्षक प्रो. फूल सिंह को अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) की प्रतिष्ठित ’एआईसीटीई इंडस्ट्री फेलोशिप’ के अंतर्गत इनोविजन लिमिटेड में ‘इंडस्ट्री फेलो’’ के रूप में नामित किया गया है।

 

विज्ञापन

यह फेलोशिप एक वर्ष की अवधि के लिए है। एआईसीटीई द्वारा प्रारंभ की गई यह फेलोशिप पहल उच्च शिक्षण संस्थानों और उद्योग के बीच सार्थक एवं प्रभावी सहयोग को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

 

इसका उद्देश्य अकादमिक ज्ञान, अनुसंधान एवं तकनीकी विशेषज्ञता को औद्योगिक आवश्यकताओं से जोड़ते हुए नवाचार, अनुसंधान, कौशल विकास तथा प्रौद्योगिकी के व्यावहारिक अनुप्रयोग को प्रोत्साहित करना है।

 

प्रो. फूल सिंह का इस प्रतिष्ठित फेलोशिप के लिए चयन हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उनके इंडस्ट्री फेलो के रूप में कार्य करने से शैक्षणिक एवं औद्योगिक क्षेत्र के बीच ज्ञान और अनुभव के आदान-प्रदान को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

 

इससे उद्योग की वास्तविक आवश्यकताओं एवं चुनौतियों को अकादमिक अनुसंधान से जोड़ने तथा विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों के लिए उद्योगोन्मुखी सीखने के अवसरों को सुदृढ़ करने में सहायता मिलेगी।

 

इस उपलब्धि पर हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेशवर कुमार ने प्रो. फूल सिंह को बधाई देते हुए कहा कि प्रो. फूल सिंह अपने शैक्षणिक अनुभव एवं विशेषज्ञता का उपयोग करते हुए फेलोशिप के दौरान अनुसंधान, नवाचार और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

 

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के अवसर विद्यार्थियों और शोधार्थियों को उद्योग की कार्यप्रणाली, उभरती तकनीकों तथा रोजगार एवं उद्यमिता की बदलती आवश्यकताओं को समझने में भी सहायक होंगे। विश्वविद्यालय परिवार ने प्रो. फूल सिंह को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा उनके सफल एवं सार्थक फेलोशिप कार्यकाल की कामना की।

यह भी देखें –  हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय पोषण माह-2026 का भव्य आगाज, कुलपति ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को किया रवाना

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।