September 10, 2026

Nuh News: नूंह में दर्दनाक हादसा, ससुराल जा रहे इमाम सरफराज की ट्रैक्टर कल्टीवेटर से टकराकर मौत

0
Nuh News: नूंह में दर्दनाक हादसा, ससुराल जा रहे इमाम सरफराज की ट्रैक्टर कल्टीवेटर से टकराकर मौत

नूंह में दर्दनाक हादसा, ससुराल जा रहे इमाम सरफराज की ट्रैक्टर कल्टीवेटर से टकराकर मौत

Nuh News: हरियाणा के नूंह जिले से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। पिनगवां थाना अंतर्गत झिंमरावट गांव के नजदीक बुधवार देर रात एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-कल्टीवेटर और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस सड़क हादसे में 32 वर्षीय मोटरसाइकिल सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त पलवल जिले के ढकलपुर गांव निवासी सरफराज (पुत्र जाकिर) के रूप में हुई है। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

ससुराल पहुंचने से पहले रास्ते में झपट्टा मार गई मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सरफराज अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपनी ससुराल जाने के लिए निकले थे। जैसे ही वह झिंमरावट गांव के पास पहुंचे, तभी सामने से खेत जोतकर आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर के पीछे बंधे कल्टीवेटर से उनकी बाइक सीधी जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि सरफराज उछलकर सड़क पर गिर पड़े और उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। अत्यधिक खून बह जाने के कारण उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मौके से चालक फरार, अल-आफिया अस्पताल में कराया गया पोस्टमार्टम

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ट्रैक्टर चालक अंधेरे का फायदा उठाकर वाहन समेत मौके से चंपत हो गया। चीख-पुकार और धमाके की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण एकत्रित हुए और तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही पिनगवां थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को तुरंत कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मांडीखेड़ा स्थित अल-आफिया अस्पताल भिजवाया।

छह मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, परिवार में मचा चीत्कार

मृतक सरफराज नूंह के मलाई गांव स्थित एक मस्जिद में इमाम के रूप में सेवाएं दे रहे थे। वह अपने पीछे पत्नी और छह मासूम बच्चों (पांच बेटे और एक बेटी) का रोता-बिलखता परिवार छोड़ गए हैं। सरफराज की अचानक हुई मौत की खबर जैसे ही उनके पैतृक गांव ढकलपुर और ससुराल पक्ष को मिली, तो दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

परिजनों की शिकायत पर कानूनी कार्रवाई में जुटी पुलिस

मामले की जानकारी देते हुए जांच अधिकारी ASI सुखराम ने बताया कि पुलिस ने दुर्घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। परिजनों की ओर से लिखित शिकायत मिलते ही संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी जाएगी। पुलिस फिलहाल हादसे के तमाम पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें– Gurugram News: गुरुग्राम NH-48 पर टला बड़ा हादसा, बिलासपुर चौक के पास रोडवेज बस और ट्रक में भिड़ंत, बाल-बाल बचे यात्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *