Breaking News
Gurugram News: गुरुग्राम में देर रात सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा, लड़कियों ने युवकों पर बरसाए पत्थर, वीडियो हुआ वायरलMahendragarh News: महेंद्रगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टोहाना से दबोचा गया कोर्ट का भगोड़ा आरोपी, 2023 से चल रहा था फरारज्ञानेश कुमार के खिलाफ ‘जन महाभियोग’ पर विवाद, वेणुगोपाल ने केंद्र पर लगाए रोकने के आरोपKarnal News: करनाल में रिटायर्ड क्लर्क रामेश्वर की मौत के बाद परिजनों ने शव उठाने से किया इनकार, एनकाउंटर की मांगदिवाली से पहले मंडी के सेल्फी पॉइंट पर एक बार फिर तोड़फोड; मरम्मत की मांग और CCTV लगाने पर जोरGurugram News: गुरुग्राम में देर रात सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा, लड़कियों ने युवकों पर बरसाए पत्थर, वीडियो हुआ वायरलMahendragarh News: महेंद्रगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टोहाना से दबोचा गया कोर्ट का भगोड़ा आरोपी, 2023 से चल रहा था फरारज्ञानेश कुमार के खिलाफ ‘जन महाभियोग’ पर विवाद, वेणुगोपाल ने केंद्र पर लगाए रोकने के आरोपKarnal News: करनाल में रिटायर्ड क्लर्क रामेश्वर की मौत के बाद परिजनों ने शव उठाने से किया इनकार, एनकाउंटर की मांगदिवाली से पहले मंडी के सेल्फी पॉइंट पर एक बार फिर तोड़फोड; मरम्मत की मांग और CCTV लगाने पर जोर

Narnaul : नारनौल जिला बार एसोसिएशन चुनाव का प्रचार थमा, 11 सितंबर को होगा मतदान

Narnaul : नारनौल जिला बार एसोसिएशन चुनाव का प्रचार थमा, 11 सितंबर को होगा मतदान

नारनौल कोर्ट

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ppravesh kaushik

Narnaul : नारनौल जिला बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर चल रहा प्रचार अब थम गया है। आगामी 11 सितंबर को होने वाले मतदान के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि इस बार बार एसोसिएशन की कमान किसके हाथों में जाएगी।

कुछ पदों पर सीधा मुकाबला है तो कुछ पर त्रिकोणीय जंग देखने को मिल रही है, जबकि तीन पदों पर प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं।

विज्ञापन

प्रधान पद के लिए इस बार कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है, जहां निवर्तमान प्रधान संतोख सिंह यादव, पूर्व चुनाव प्रत्याशी नित्यानंद यादव और पहली बार चुनाव लड़ रहे विजय पाल सिंह आमने-सामने हैं।

संतोख सिंह अपने कार्यकाल के दौरान किए गए विकास कार्यों को अपना आधार बनाकर वोट मांग रहे हैं। वहीं, नित्यानंद यादव पिछली बार की हार के बाद सहानुभूति के सहारे समर्थन जुटाने में लगे हैं। इसके अलावा, नए चेहरे के रूप में मैदान में उतरे विजय पाल सिंह मतदाताओं से लगातार संपर्क कर रहे हैं।

तीनों उम्मीदवारों की साफ छवि और व्यवहार कुशलता के कारण मुकाबला बेहद कांटे का माना जा रहा है। जानकारों का यह भी मानना है कि संतोख और नित्यानंद के मैदान में होने से यादव वोटों का विभाजन हो सकता है।

निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी

मतदान से पहले ही कुछ पदों पर स्थिति साफ हो चुकी है। सह सचिव पद पर प्रियंका, कोषाध्यक्ष पद पर राहुल भगवारिया और ऑडिटर पद पर अश्विनी यादव को निर्विरोध चुन लिया गया है।

अन्य पदों का हाल

उप प्रधान और सचिव पद पर भी जीत के लिए कड़ा संघर्ष देखने को मिल रहा है। उप प्रधान पद के लिए प्रज्ञा शर्मा और राजबाला यादव के बीच सीधा मुकाबला है। वहीं, सचिव पद पर हरेंद्र लांबा, साकेत मक्कड़ और सुगन सिंह के बीच त्रिकोणीय जंग छिड़ी हुई है।

इसके अलावा लाइब्रेरियन पद पर देवेंद्र कुमार यादव और बिजेंद्र चंदेला आमने-सामने हैं। अब सभी की निगाहें 11 सितंबर को होने वाले मतदान पर टिकी हैं, जिसके परिणाम शाम तक बार एसोसिएशन की नई तस्वीर साफ कर देंगे।

यह भी देखें –  हरियाणा रोडवेज का बड़ा फैसला, पुलिस और गृह विभाग के मिनिस्ट्रीयल स्टाफ की फ्री बस यात्रा बंद

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।