September 10, 2026

Nayab Singh Saini: सीएम नायब सैनी ने शेयर की 1996 की अनदेखी फोटो, कंप्यूटर पर काम करते दिखे, लिखा- ‘याद पुरानी सै, मेहनत की कहानी सै’

0
Nayab Singh Saini: सीएम नायब सैनी ने शेयर की 1996 की अनदेखी फोटो, कंप्यूटर पर काम करते दिखे, लिखा- 'याद पुरानी सै, मेहनत की कहानी सै'

सीएम नायब सैनी ने शेयर की 1996 की अनदेखी फोटो, कंप्यूटर पर काम करते दिखे, लिखा- 'याद पुरानी सै, मेहनत की कहानी सै'

Nayab Singh Saini: इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर #VibingToThe80s और #80snostalgia ट्रेंड की जबरदस्त धूम देखने को मिल रही है। पुरानी यादों, तस्वीरों और पुराने दौर के रहन-सहन को फिर से जीवित करने वाले इस ट्रेंड में आम जनता से लेकर दिग्गज नेता भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

इसी कड़ी में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से करीब तीन दशक पुरानी एक थ्रोबैक तस्वीर साझा की है। सफेद शर्ट में कंप्यूटर स्क्रीन के सामने एकाग्र होकर काम करते दिख रहे नायब सैनी की यह तस्वीर इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है।

“पहली बार कंप्यूटर चलाया था, दिल म्ह बड़ा सपना सजाया था”

पुरानी यादों के पिटारे से निकली इस खास तस्वीर को पोस्ट करते हुए मुख्यमंत्री ने अपने चिर-परिचित हरियाणवी अंदाज में दिल को छू लेने वाली पंक्तियां लिखीं। सीएम ने लिखा—

“याद पुरानी सै, मेहनत की कहानी सै… पहली बार कंप्यूटर चलाया था, अर दिल म्ह बड़ा सपना सजाया था। वो वक्त पुराना आज भी याद करूं सूं, थमनै जो प्यार अर आशीर्वाद दिया, उसका दिल तै धन्यवाद करूं सूं।”

मुख्यमंत्री की इस पोस्ट ने न केवल उनके शुरुआती संघर्ष को सामने रखा, बल्कि आम लोगों के साथ उनके जुड़ाव को भी और मजबूत कर दिया है।

1996 का है फोटो, जब पीएम मोदी ने भिजवाया था बीजेपी दफ्तर में कंप्यूटर

इस तस्वीर के पीछे की कहानी का खुलासा करते हुए सीएम के मीडिया कोऑर्डिनेटर तुषार सैनी ने बताया कि यह फोटो वर्ष 1996 की है। उस समय देश के मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा भाजपा के संगठन प्रभारी हुआ करते थे।

तुषार सैनी के अनुसार, उस दौर में नरेंद्र मोदी ने अंबाला स्थित भाजपा के प्रदेश/जिला कार्यालय में कार्यप्रणाली को आधुनिक बनाने के लिए एक कंप्यूटर भिजवाया था। नायब सिंह सैनी उस समय पार्टी के एक निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में अंबाला दफ्तर में कंप्यूटर ऑपरेटर और संगठन से जुड़े तमाम जमीनी काम संभाला करते थे।

जमीनी कार्यकर्ता से मुख्यमंत्री पद तक का सफर

यह तस्वीर केवल एक सोशल मीडिया ट्रेंड का हिस्सा भर नहीं है, बल्कि यह एक साधारण कार्यकर्ता के राज्य के सर्वोच्च प्रशासनिक पद तक पहुंचने की जीवन-यात्रा का प्रतीक भी है।

नायब सिंह सैनी के राजनीतिक सफर में शुरुआती दौर से ही संगठन के प्रति समर्पण और जमीनी स्तर पर सक्रियता मुख्य आधार रही है। 1990 के दशक में दफ्तरी कामकाज और टाइपिंग-कंप्यूटर संभालने वाले नायब सैनी आज प्रदेश की कमान संभाल रहे हैं, जिसे देखकर उनके समर्थक और सोशल मीडिया यूजर्स उनकी इस सादगी और मेहनत की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें–  हरियाणा में बिगड़ी हवा, पानीपत-फरीदाबाद में प्रदूषण बढ़ा, दिल्ली-NCR की भी हवा खराब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed