Breaking News
Jhajjar Vigilance raid: झज्जर में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया पटवारीBollywood News: ‘कैप्टन इंडिया’ के बाद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में दिखेंगे कार्तिक आर्यन, बदल जाएगी चॉकलेट बॉय की इमेजNarnaul News: गांव भांखरी में लाखों की चोरी के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में खुलने लगीं कई वारदातों की परतें, महेंद्रगढ़ क्षेत्र में 5 से 7 चोरियों में संलिप्तता की बात आई सामनेAteli Mandi News: अटेली मंडी में श्रमिकों का धरना, दिवाली से पहले वेतन भुगतान की मांगचंडीगढ़ की फार्मा कंपनी में लकी ड्रॉ, बिलिंग विभाग की सविता ने जीती 5 लाख की कार; पहले दिवाली पर बांटीं 51 कारेंJhajjar Vigilance raid: झज्जर में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया पटवारीBollywood News: ‘कैप्टन इंडिया’ के बाद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में दिखेंगे कार्तिक आर्यन, बदल जाएगी चॉकलेट बॉय की इमेजNarnaul News: गांव भांखरी में लाखों की चोरी के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में खुलने लगीं कई वारदातों की परतें, महेंद्रगढ़ क्षेत्र में 5 से 7 चोरियों में संलिप्तता की बात आई सामनेAteli Mandi News: अटेली मंडी में श्रमिकों का धरना, दिवाली से पहले वेतन भुगतान की मांगचंडीगढ़ की फार्मा कंपनी में लकी ड्रॉ, बिलिंग विभाग की सविता ने जीती 5 लाख की कार; पहले दिवाली पर बांटीं 51 कारें

Rohtak News: फतेहाबाद कोर्ट में गवाही देने पहुंचे भिवानी CIA के ASI को आया हार्ट अटैक, मौत

Rohtak News: फतेहाबाद कोर्ट में गवाही देने पहुंचे भिवानी CIA के ASI को आया हार्ट अटैक, मौत

फतेहाबाद कोर्ट में गवाही देने पहुंचे भिवानी CIA के ASI को आया हार्ट अटैक, मौत

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Rohtak News: रोहतक जिले के महम क्षेत्र में उस वक्त शोक की लहर दौड़ गई, जब भिवानी सीआईए स्टाफ में तैनात एएसआई सलिन उर्फ किन्नू (पुत्र देवराज जोगी) के असामयिक निधन की खबर सामने आई। बुधवार को ऑन-ड्यूटी फतेहाबाद अदालत में गवाही देने पहुंचे एएसआई सलिन को अचानक दिल का दौरा पड़ गया। जब तक उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया जाता, तब तक देर हो चुकी थी और डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बेटे के साथ पहुंचे थे अदालत, परिसर में ही अचानक गिरे

विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, एएसआई सलिन एक मामले में विभागीय गवाही दर्ज कराने के लिए अपने बेटे के साथ फतेहाबाद कोर्ट पहुंचे थे। अदालत परिसर में दाखिल होते ही उनकी छाती में अचानक तेज दर्द उठा और वे बेसुध होकर नीचे गिर पड़े। मौके पर मौजूद उनके बेटे ने तुरंत पुलिसकर्मियों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत लाया घोषित कर दिया। पिता के जाने से स्तब्ध बेटे ने तुरंत इस हादसे की जानकारी परिजनों और भिवानी पुलिस विभाग को दी।

अग्रोहा में हुआ पोस्टमार्टम, महम में राजकीय सम्मान से हुआ अंतिम संस्कार

दुखद हादसे की सूचना मिलते ही भिवानी सीआईए स्टाफ के अधिकारी और परिवार के लोग आनन-फानन में फतेहाबाद पहुंचे। शव का पोस्टमार्टम अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में करवाने के बाद पार्थिव देह को उनके पैतृक निवास स्थान महम स्थित सैमान चुंगी लाया गया। देर शाम करीब साढ़े सात बजे पुलिस सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। भिवानी सीआईए के डीएसपी अनूप सिंह ने उन्हें श्रद्धांजलि दी, जिसके बाद हरियाणा पुलिस की टुकड़ी ने एएसआई सलिन को गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

अपने पीछे छोड़ गए दो बेटे, अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

मृतक एएसआई सलिन का परिवार सामाजिक रूप से काफी प्रतिष्ठित है। उनके भाई पूर्व पार्षद हैं और पूर्व सांसद रामचंद्र जांगड़ा के ड्राइवर के रूप में कार्यरत हैं। सलिन अपने पीछे दो बेटों का रोता-बिलखता परिवार छोड़ गए हैं। उनका बड़ा बेटा एमपीएचडब्ल्यू की पढ़ाई कर रहा है, जबकि छोटा बेटा बीटेक द्वितीय वर्ष का छात्र है। अंतिम संस्कार के समय पूर्व सांसद रामचंद्र जांगड़ा और महम मंडल अध्यक्ष मुकेश खत्री समेत सैकड़ों ग्रामीणों व पुलिसकर्मियों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

यह भी पढ़ें– Gurugram News: गुरुग्राम NH-48 पर टला बड़ा हादसा, बिलासपुर चौक के पास रोडवेज बस और ट्रक में भिड़ंत, बाल-बाल बचे यात्री

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

भिवानी की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।