September 12, 2026

Mahendragarh : विधायक कंवर सिंह यादव ने गांव डालनवास में 33 केवी पावर हाउस का किया शिलान्यास

0
Mahendragarh : विधायक कंवर सिंह यादव ने गांव डालनवास में 33 केवी पावर हाउस का किया शिलान्यास

डालनवास में 33 केवी पावर हाउस के शिलान्यास कार्यक्रम मेंं विधायक कंवर सिंह यादव ।

Mahendragarh : महेंद्रगढ़-सतनाली रोड पर गांव डालनवास में बनने वाले 33 केवी पावर हाउस का आज विधायक कंवर सिंह यादव द्वारा शिलान्यास किया गया।

इस पावर हाउस के निर्माण से डालनवास सहित आसपास के गांवों के ग्रामीणों को बिजली आपूर्ति में बड़ी सुविधा मिलने की उम्मीद है। पावर हाउस बनने के बाद क्षेत्र में बिजली की उपलब्धता और आपूर्ति व्यवस्था को और मजबूत करने में मदद मिलेगी।

 

 

महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि क्षेत्र के लोगों की मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। डालनवास में 33 केवी पावर हाउस की मांग भी क्षेत्र के लोगों की महत्वपूर्ण मांगों में शामिल थी। धन्यवाद रैली के दौरान इस कार्य की घोषणा की गई थी और अब इसे धरातल पर उतारते हुए निर्माण कार्य शुरू किया गया है।

 

 

डालनवास में बनने वाला यह पावर हाउस क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं के लिए काफी उपयोगी साबित होगा। इससे बिजली के लोड को बेहतर तरीके से संभालने, आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाने तथा ग्रामीणों को बेहतर एवं भरोसेमंद बिजली उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी।

 

 

उन्होंने कहा कि पावर हाउस का निर्माण निर्धारित समय से पहले, लगभग एक वर्ष से भी कम अवधि में पूरा करवाने का लक्ष्य रखा गया है। विभागीय अधिकारियों को निर्माण कार्य में गुणवत्ता के साथ तेजी बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ जल्द से जल्द मिल सके।

 

Mahendragarh : विधायक कंवर सिंह यादव ने गांव डालनवास में 33 केवी पावर हाउस का किया शिलान्यास
डालनवास में 33 केवी पावर हाउस का शिलान्यास करते विधायक कंवर सिंह यादव ।

विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और परिवहन सहित सभी क्षेत्रों में लगातार विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उनका प्रयास है कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी शहरों की तर्ज पर बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों।

 

 

विधायक ने कहा कि हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है। क्षेत्र की जनता द्वारा रखी जा रही मांगों और समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सरकार तक पहुंचाकर उनके समाधान का प्रयास किया जा रहा है।

 

 

इस मौके पर ओमवीर सरपंच प्रतिनिधि डालनवास, राज कपूर लांबा,कैप्टन प्रवीण सिंह,दशरथ साहब,राजेंद्र लांबा,कैप्टन ज्ञानी राम, उमेद मास्टर,सूबेदार प्रवीण, धर्मेंद्र मलिक, करतार सिंह बारडा प्रतिनिधि पंचायत समिति सतनाली आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

 

 

 

 

यह भी देखें – अंबाला के लाल का नेशनल कबड्डी में जलवा, मथुरा में जीता सिल्वर मेडल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed