Narnaul: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर गौशाला में किया गौ-पूजन, गौमाता को खिलाई सवामणी
Narnaul: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर हरियाणा महिला आयोग की सदस्य भारती सैनी ने परिवारजनों एवं वरिष्ठजनों के साथ श्री अनाथ गौशाला नारनौल पहुंचकर गौमाता का विधिवत पूजन किया। इस दौरान गौमाता की सेवा करते हुए सवामणी का आयोजन किया गया तथा गौमाता को भोजन करवाया गया।
इस अवसर पर भारती सैनी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गौसेवा को करुणा, सेवा और संस्कार से जोड़कर देखा जाता है। गौमाता की सेवा केवल धार्मिक भावना ही नहीं, बल्कि समाज में जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता और सेवा भाव को बढ़ावा देने का माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा एवं जनकल्याण की भावना के साथ मनाना एक सकारात्मक संदेश देता है।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की तथा देश की निरंतर प्रगति एवं जनकल्याण के लिए मंगलकामनाएं कीं।
इस अवसर पर सोनम यादव पार्षद नगर परिषद नारनौल, मीना सोनी पूर्व पार्षद नगर परिषद नारनौल, रितु शर्मा महिला सचिव महिला मोर्चा जिला महेंद्रगढ़, दिनेश सैनी पूर्व पार्षद नगर परिषद नारनौल, गजेंद्र नंबरदार, सेठ मोहन चूड़ी वाला, नरेश वर्मा, संजय सैनी राष्ट्रीय सैनी सभा जिला अध्यक्ष, रवि सैनी, सीताराम भोजावासिया, गौशाला प्रधान उज्जन पाल यादव, संतोष यादव, मुकेश वालिया, सुभाष शर्मा, सुरेश यादव, सतीश जी भल्ला, राजेश यादव, नितिन गुप्ता सहित अनेक गौभक्त एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
