Breaking News
दिवाली पर मेयर और कमिश्नर की अपील, पटाखों से बरतें सावधानी; बच्चों को अकेले पटाखे न जलाने देंYamunanagar Sarpanch News: आशा वर्कर रहते लड़ा सरपंच का चुनाव, यमुनानगर की सरपंच को मंडल आयुक्त से भी नहीं मिली राहतKurukshetra Ashram Firing Case: पिपली संत रामपाल आश्रम फायरिंग मामले में 2 और गिरफ्तार, विदेश से जुड़ीं तारेंचंडीगढ़ मैराथन का मैस्कट ‘सीआईएमआई’ लॉन्च, 10 हजार धावकों के दौड़ने की उम्मीदKaithal Bullet Silencer Action: कैथल की सड़कों पर पटाखे फोड़ने वाली बुलेट पर शिकंजा, 48 चालान काट पुलिस ने दिए सख्त संकेतदिवाली पर मेयर और कमिश्नर की अपील, पटाखों से बरतें सावधानी; बच्चों को अकेले पटाखे न जलाने देंYamunanagar Sarpanch News: आशा वर्कर रहते लड़ा सरपंच का चुनाव, यमुनानगर की सरपंच को मंडल आयुक्त से भी नहीं मिली राहतKurukshetra Ashram Firing Case: पिपली संत रामपाल आश्रम फायरिंग मामले में 2 और गिरफ्तार, विदेश से जुड़ीं तारेंचंडीगढ़ मैराथन का मैस्कट ‘सीआईएमआई’ लॉन्च, 10 हजार धावकों के दौड़ने की उम्मीदKaithal Bullet Silencer Action: कैथल की सड़कों पर पटाखे फोड़ने वाली बुलेट पर शिकंजा, 48 चालान काट पुलिस ने दिए सख्त संकेत

Nangal Chaudhary : अनाज मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद जल्द शुरू करने की उठी मांग, व्यापार मंडल ने सरकार को चेताया

Nangal Chaudhary : अनाज मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद जल्द शुरू करने की उठी मांग, व्यापार मंडल ने सरकार को चेताया

Nangal Chaudhary : अनाज मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद जल्द शुरू करने की उठी मांग, व्यापार मंडल ने सरकार को चेताया

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ppravesh kaushik

Nangal Chaudhary : (विजय यादव) अनाज मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद शुरू करवाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। व्यापार मंडल के प्रधान प्रहलाद पहलवान ने सरकार और संबंधित विभाग से किसानों के हित में समर्थन मूल्य पर बाजरे की खरीद जल्द शुरू करने की मांग की है।

 

विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि मंडी से क्षेत्र के करीब 70 गांवों के किसानों की कृषि उपज की बिक्री जुड़ी हुई है। ऐसे में मंडी में बाजरे की खरीद व्यवस्था सुचारू होना किसानों के लिए बेहद जरूरी है।

 

 

उन्होंने कहा कि बीते साल सरकार की ओर से भावांतर योजना के माध्यम से किसानों को राहत देने का प्रयास किया गया था, लेकिन बड़ी संख्या में किसान इसका पूरा लाभ नहीं उठा सके। क्योंकि ग्रामीण स्तर पर कई किसानों ने अपनी बाजरे की फसल स्थानीय सौदागरों को कम कीमत पर बेच दी।

 

 

इसके बाद किसानों को जे-फार्म उपलब्ध नहीं कराया गया, जिसके कारण वे भावांतर योजना के तहत मिलने वाली सहायता के लिए पात्र नहीं बन पाए। उन्होंने कहा कि फसल बेचने के बाद किसानों को उचित दस्तावेज नहीं मिलने से उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।

 

 

उनका कहना है कि यदि मंडी में ही सरकार की ओर से समर्थन मूल्य पर बाजरे की खरीद सुनिश्चित की जाए तो किसानों को अपनी उपज का उचित मूल्य मिल सकेगा और उन्हें भावांतर जैसी योजनाओं का लाभ लेने में भी परेशानी नहीं होगी।

 

 

उन्होंने प्रशासन से मांग की कि बाजरे की खरीद के लिए मंडी में आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी की जाएं तथा किसानों को सरकारी खरीद प्रक्रिया की स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराई जाए।

 

 

साथ ही, खरीद एजेंसियों की व्यवस्था और भुगतान प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जाए। समर्थन मुल्यों पर खरीद शुरू होने से किसानों के साथ-साथ मंडी के व्यापारियों को भी राहत मिलेगी। उन्होंने सरकार से किसानों की परेशानी को देखते हुए समर्थन मूल्य पर बाजरे की खरीद तत्काल शुरू करने की मांग की है।

 

 

यह भी देखें – शांत, सद्भाव और सहयोगी समाज का निर्माण ही सहकारिता है- दीनानाथ ठाकुर

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
Google पर जगमार्ग को पसंदीदा सोर्स के तौर पर जोड़ें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।