September 18, 2026

Loharu Bus Accident: लोहारू में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार हरियाणा रोडवेज बस ने चरवाहे को कुचला, राजस्थान के युवक की मौत

0
Loharu Bus Accident: लोहारू में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार हरियाणा रोडवेज बस ने चरवाहे को कुचला, राजस्थान के युवक की मौत

लोहारू में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार हरियाणा रोडवेज बस ने चरवाहे को कुचला, राजस्थान के युवक की मौत

Loharu Bus Accident: भिवानी जिले के लोहारू थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले (Pilani Road) पर गुरुवार देर रात एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। पेट्रोल पंप के पास भेड़ों का झुंड लेकर सड़क किनारे से गुजर रहे एक चरवाहे को तेज रफ्तार हरियाणा रोडवेज की बस ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा और इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही एक भेड़ की भी जान चली गई।

दो महीने पहले ही रोजी-रोटी की तलाश में आया था हरियाणा

मृतक की पहचान राजस्थान के चूरू जिले की सरदारशहर तहसील अंतर्गत गांव जयरामसर निवासी 22 वर्षीय ताराचंद के रूप में हुई है। लोहारू पुलिस (Loharu Police) को दी शिकायत में मृतक के बड़े भाई भागीरथ ने बताया कि ताराचंद अविवाहित था और करीब दो महीने पहले ही भेड़ों का झुंड चराने के सिलसिले में राजस्थान से हरियाणा के लोहारू इलाके में आया था। वह यहीं रहकर भेड़-बकरियां चराकर अपना गुजारा कर रहा था।

रात के अंधेरे में ढाणी श्यामा की तरफ जाते वक्त हुआ हादसा

दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, 17 सितंबर की रात करीब 8 बजे ताराचंद भेड़ों के झुंड को समेटकर लोहारू से गांव ढाणी श्यामा की ओर पैदल बढ़ रहा था। जैसे ही वह पिलानी रोड स्थित पेट्रोल पंप के समीप पहुंचा, तभी पीछे से आ रही (Haryana Roadways) की एक बेकाबू बस ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसे और भेड़ों को सीधी टक्कर मार दी। अंधेरा होने और अचानक हुई इस घटना के कारण राहगीर या प्रत्यक्षदर्शी बस का रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं देख पाए।

डायल 112 ने अस्पताल पहुंचाया, पुलिस ने अज्ञात ड्राइवर पर कसा शिकंजा

हादसे की खबर मिलते ही डायल 112 की आपातकालीन टीम और लोहारू थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सत्यनारायण पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत ‘सीन ऑफ क्राइम’ टीम को बुलाकर घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। शुरुआत में घायल युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस ने लहूलुहान अवस्था में ताराचंद को तुरंत लोहारू के (Loharu Civil Hospital Morchary) नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है, वहीं मृत भेड़ को पशु अस्पताल भिजवाया गया। लोहारू थाना पुलिस ने मृतक के भाई भागीरथ के बयानों के आधार पर अज्ञात रोडवेज बस चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 106(1) और 281 के तहत आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपी बस चालक और गाड़ी की पहचान करने में जुटी है।

यह भी पढ़ें– Diler Kharkiya News: भिवानी में हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की रेंज रोवर पर फायरिंग, अमेरिका बैठे गैंगस्टर अनिल पंडित ने ली जिम्मेदारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed