September 19, 2026

Kurukshetra Teenager Suicide News: खेल-खेल में हुई कहासुनी के बाद 15 साल के किशोर ने लगाया फंदा, कुरुक्षेत्र में मातम

0
Kurukshetra Teenager Suicide News: खेल-खेल में हुई कहासुनी के बाद 15 साल के किशोर ने लगाया फंदा, कुरुक्षेत्र में मातम

खेल-खेल में हुई कहासुनी के बाद 15 साल के किशोर ने लगाया फंदा

Kurukshetra Teenager Suicide News: कुरुक्षेत्र के अमीन रोड स्थित महादेव कॉलोनी में शनिवार को एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया, जहाँ 15 साल के एक किशोर (teenager) ने अपने ही घर में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान राजबीर के रूप में हुई है, जो अपने पिता के साथ कभी-कभार वॉल पुट्टी के काम में हाथ बंटाया करता था। घटना की भनक लगते ही परिजन आनन-फानन में उसे लेकर लोकनायक जयप्रकाश (LNJP) सरकारी अस्पताल पहुंचे, जहाँ डॉक्टरों (Doctors) ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस दुखद घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

खेल-खेल में हुई कहासुनी बनी हादसे की वजह!

मृतक के पिता बसंत सदा ने बताया कि शाम करीब 5 बजे राजबीर घर के बाहर गली में पड़ोस के अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान खेल-खेल में ही किसी बात को लेकर बच्चों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद के बाद सभी बच्चे अपने-अपने घर चले गए और राजबीर भी चुपचाप घर लौट आया। उस समय घर में उसकी बड़ी बहन मौसम मौजूद थी, जो कपड़े सुखाने के बाद कुछ देर के लिए बाहर गली में गई थी। इसी दौरान राजबीर ने रसोई में जाकर चुन्नी के सहारे पंखे से फंदा लगा लिया।

बहन रसोई में पहुंची तो उड़ गए होश, पुलिस तफ्तीश में जुटी

कुछ देर बाद जब बड़ी बहन मौसम वापस घर लौटी और रसोई की तरफ गई, तो राजबीर को फंदे पर लटका देख उसके होश उड़ गए। शोर मचाने पर पिता और आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और किशोर को नीचे उतारकर अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। बिहार के सहरसा जिले से ताल्लुक रखने वाला यह परिवार पिछले 15 सालों से कुरुक्षेत्र में मेहनत-मजदूरी कर गुजर-बसर कर रहा है। राजबीर छह भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर था। फिलहाल स्थानीय पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है और परिजनों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें– हरियाणा से मानसून की विदाई शुरू, 20 सितंबर से शुष्क रहेगा मौसम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed