Ambala Highway Accident: अंबाला में दिल्ली-अंबाला हाईवे पर बड़ा हादसा टला, 35 छात्रों से भरी कॉलेज बस को ट्रक ने मारी टक्कर
अंबाला में दिल्ली-अंबाला हाईवे पर बड़ा हादसा टला, 35 छात्रों से भरी कॉलेज बस को ट्रक ने मारी टक्कर
Ambala Highway Accident: दिल्ली-अंबाला नेशनल हाईवे पर शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया। शहीदी स्मारक के पास हाईवे (Delhi Ambala National Highway Accident) किनारे खड़ी मोहाली स्थित सीजीसी (CGC Mohali Bus Crash) यूनिवर्सिटी की बस में पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के वक्त बस में करीब 35 छात्र-छात्राएं सवार थे। टक्कर इतनी तेज थी कि बस के पीछे चल रहा एक टेंपो ट्रैवलर भी अपना संतुलन खो बैठा और हाईवे के डिवाइडर पर जाकर पलट गया। राहत की बात यह रही कि इस त्रिस्तरीय टक्कर के बावजूद किसी भी छात्र या यात्री (Student or traveler) को गंभीर चोट नहीं आई।
छात्रों को बैठाने के लिए हाईवे पर रुकी थी बस
बस चालक के अनुसार, वह शाहबाद से विद्यार्थियों को लेकर मोहाली स्थित यूनिवर्सिटी कैंपस जा रहा था। अंबाला में शहीदी स्मारक के पास कुछ अन्य छात्रों को बस में चढ़ाने के लिए उसने गाड़ी रोकी ही थी कि तभी पीछे से आ रहे बेकाबू ट्रक ने बस को सीधे टक्कर दे मारी। अचानक हुए इस धमाके और झटके से बस में चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि वक्त रहते पीछे आ रहे टेंपो ट्रैवलर चालक ने स्थिति को भांप लिया और गाड़ी मोड़ने की कोशिश की, जिससे टेंपो डिवाइडर से टकराकर पलट गया पर बड़ा जानी नुकसान होने से बच गया।
पुलिस ने जेसीबी से हटाए क्षतिग्रस्त वाहन, यातायात बहाल
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और स्थानीय पुलिस (Ambala Police Dial 112 Action)की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। हादसे के कारण नेशनल हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जेसीबी मशीन मंगवाई और तीनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर हाईवे (Highway) पर यातायात व्यवस्था को सुचारू कराया। पुलिस की शुरुआती तफ्तीश में सामने आया है कि हाईवे पर अचानक बस रोकने के कारण यह दुर्घटना हुई। फिलहाल पुलिस (Ambala Police ) पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और नियमानुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
यह भी पढ़ें– हरियाणा से मानसून की विदाई शुरू, 20 सितंबर से शुष्क रहेगा मौसम
