September 19, 2026

Haryana Ration Card: हरियाणा में राशन कार्ड धारकों की बल्ले-बल्ले, इन लोगों को एक साथ मिलेगा 58 किलो गेहूं

0
Haryana Ration Card: हरियाणा में राशन कार्ड धारकों की बल्ले-बल्ले, इन लोगों को एक साथ मिलेगा 58 किलो गेहूं

हरियाणा में राशन कार्ड धारकों की बल्ले-बल्ले, इन लोगों को एक साथ मिलेगा 58 किलो गेहूं

Haryana Ration Card: हरियाणा में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) को अधिक पारदर्शी और सुलभ बनाने की दिशा में राज्य सरकार और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश के अंत्योदय अन्न योजना ( Haryana Pink Ration Card Wheat Allocation) और गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले (Haryana BPL Ration Card Wheat Per Member) परिवारों के लिए अनाज वितरण की नई व्यवस्था लागू कर दी गई है। सरकार के इस फैसले से राज्य के लाखों गरीब और जरूरतमंद परिवारों को सीधी राहत मिली है।

विभागीय निर्देशों के अनुसार, गुलाबी यानी अंत्योदय सरल राशन कार्ड धारक परिवारों को दो महीने का कुल 58 किलो गेहूं एक साथ वितरित किया जा रहा है। आमतौर पर हर महीने राशन लेने के लिए डिपो के चक्कर काटने पड़ने वाले गरीब परिवारों के लिए यह राहत भरी खबर है, जिससे वे दो महीने के खाद्यान्न की व्यवस्था एक ही बार में सुरक्षित कर सकेंगे।

डिपो धारकों को सख्त निर्देश— तय समयसीमा में हो राशन का वितरण (Antyodaya Anna Yojana Haryana)

दूसरी ओर, पीला यानी बीपीएल राशन कार्ड धारकों के लिए भी सरकार ने तय मानकों के आधार पर खाद्यान्न वितरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बीपीएल परिवारों को राशन कार्ड में दर्ज प्रति सदस्य (प्रति यूनिट) के हिसाब से 9 किलो गेहूं दिया जा रहा है।

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से प्रदेश भर के सरकारी राशन डिपो धारकों को कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। अधिकारियों ने साफ किया है कि सभी डिपो होल्डर तय समयसीमा के भीतर ( Haryana PDS Wheat Distribution Rules) बायोमेट्रिक सत्यापन के जरिए पूरी पारदर्शिता के साथ पात्र लाभार्थियों तक राशन पहुंचाना सुनिश्चित करें। यदि किसी डिपो धारक की ओर से राशन कम देने या गड़बड़ी करने की शिकायत मिलती है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

यह भी पढ़ें– Gurugram Spa Center Raid: गुरुग्राम के सफायर मॉल में आधी रात बड़ी रेड: 18 स्पा सेंटरों से 30 युवतियां और 20 युवक हिरासत में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed