September 22, 2026

Sirsa News: सिरसा में मां को कमरे में जिंदा जलाया, जलती हुई बाहर भागी 2 साल की बच्ची की भी मौत

0
Sirsa News: सिरसा में मां को कमरे में जिंदा जलाया, जलती हुई बाहर भागी 2 साल की बच्ची की भी मौत

सिरसा में मां को कमरे में जिंदा जलाया, जलती हुई बाहर भागी 2 साल की बच्ची की भी मौत

Sirsa News: हरियाणा के सिरसा जिले में रिश्ते और इंसानियत को तार-तार कर देने वाली खौफनाक वारदात सामने आई है। नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के शक्कर मंदोरी गांव (Shakkar Mandori Sirsa News) में 32 वर्षीय कविता और उसकी 2 साल की मासूम बेटी सानवी की आग में झुलसने से दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर शादी के बाद से ही लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित करने और आखिर में मां-बेटी को जिंदा जलाकर मार डालने का सीधा आरोप लगाया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर पति, सास, ससुर और ननद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

25 मिनट पहले हंसकर की बात, फिर ससुर के फोन से आई मौत की खबर

मृतका के भाई सतीश ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 1:35 बजे कविता का उसके मोबाइल पर फोन आया था। उसने बड़े प्यार से अपने भांजे (सतीश के बेटे) को जन्मदिन की बधाई दी और कहा कि बेटी सानवी (Kavita Sanvi Murder Sirsa) सो रही है, वरना वीडियो कॉल करती। इसके बाद उसने अपने पिता बनारसी दास से भी सामान्य बातचीत की।

लेकिन इस फोन के महज 25 मिनट बाद, दोपहर 2:30 बजे कविता के ससुर के नंबर से एक अनजान व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को गांव का सरपंच बताते हुए कहा कि ‘आपकी बेटी जल गई है और उसकी मौत हो चुकी है।’ यह सुनते ही मायके वालों के पैरों तले जमीन खिसक गई।

कमरे में जली मिली मां, तड़पती हुई बाहर भागी 2 साल की सानवी Haryana Crime Update

मायके वाले जब शक्कर मंदोरी पहुंचे, तो नजारा दिल दहला देने वाला था। कविता अपने कमरे में 60 फीसदी से ज्यादा जली हुई मृत अवस्था में पड़ी थी। पड़ोसियों के मुताबिक, आग की लपटों से घिरी 2 साल की सानवी किसी तरह तड़पते और चिल्लाते हुए कमरे से बाहर भागी थी।

पड़ोसियों ने तुरंत उसे पहले नाथूसरी चौपटा और फिर हालत गंभीर होने पर सिरसा व हिसार अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद मासूम की जान नहीं बचाई जा सकी। परिजनों ने सवाल उठाया है कि जिस कमरे में आग लगी, उसके दोनों तरफ दरवाजे हैं। अगर यह महज हादसा होता, तो कविता खुद को बचाने बाहर जरूर भागती। उसे जानबूझकर कमरे में बंद करके जलाया गया है।

रक्षाबंधन पर हुआ था विवाद, 14 सितंबर को ही लौटी थी ससुराल

मायके पक्ष (निवासी रावलवास कलां, हिसार) का आरोप है कि 4 साल 3 महीने पहले हुई इस शादी के बाद से ही ससुराल वाले गाड़ी और लेन-देन को लेकर ताने देते थे। दो साल पहले पंचायत के बाद मामला शांत हुआ था, लेकिन बीते रक्षाबंधन पर सास ने फिर ताने मारे। इसके बाद सतीश अपनी बहन को मायके ले आया था।

ससुर ओम सहारण के बार-बार फोन करने पर 14 सितंबर को ही कविता को उसके पति संदीप के साथ वापस भेजा गया था। नाथूसरी चौपटा( Nathusari Chopta Police Station)  थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि पति संदीप, सास शांति देवी, ससुर ओम सहारण और ननद के खिलाफ धारा-302 (हत्या) व दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें– Sonipat Dairy Fire: सोनीपत के कच्चे क्वार्टर में महावीर डेयरी में लगी भीषण आग, बाल-बाल बची इमारत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed