September 23, 2026

Haryana News: लव मैरिज की तो नहीं रहने देंगे गांव में! हरियाणा के इस गांव में पंचायत ने लिया कड़ा फैसला

0
Haryana News: लव मैरिज की तो नहीं रहने देंगे गांव में! हरियाणा के इस गांव में पंचायत ने लिया कड़ा फैसला

लव मैरिज की तो नहीं रहने देंगे गांव में! हरियाणा के इस गांव में पंचायत ने लिया कड़ा फैसला

Haryana News: हरियाणा के हिसार जिले में स्थित आर्य नगर गांव (Arya Nagar Village Hisar)  में सामाजिक ताने-बाने की दुहाई देते हुए एक महापंचायत बुलाई गई। रविवार को आयोजित इस पंचायत में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि गांव में अब किसी भी सूरत में प्रेम विवाह (Love Marriage Ban Haryana) को स्वीकार नहीं किया जाएगा। पंचायत ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि गांव का कोई भी युवक या युवती लव मैरिज करता है, तो उस जोड़े के साथ-साथ उनका सहयोग करने वाले परिजनों का भी पूर्ण सामाजिक बहिष्कार (Social Boycott Panchayat)  किया जाएगा और उन्हें गांव में रहने नहीं दिया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा की ससुराल में तीन मामलों के बाद भड़का आक्रोश

उल्लेखनीय है कि आर्य नगर गांव हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा (Ranbir Gangwa Village) का ससुराल भी है। गांव में हाल के दिनों में लव मैरिज के लगातार तीन मामले सामने आने के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। हालिया घटनाक्रम में गांव के ही एक युवक ने अपने गांव की युवती से प्रेम विवाह कर लिया था, जिस पर लड़की पक्ष के लोगों ने कड़ा ऐतराज जताया। मामला बढ़ता देख कुलवंत सोखला की अध्यक्षता में गांव की चौपाल पर पंचायत बुलाई गई, जिसमें इस कठोर फैसले (Hisar Panchayat Decision) पर मुहर लगाई गई।

“एक ही गांव के लड़का-लड़की भाई-बहन”: सामाजिक ताने-बाने का हवाला

पंचायत की बैठकों में शामिल रहे भाजपा नेता हनुमान वर्मा ने बताया कि एक ही गांव में रहने वाले युवक-युवतियों के बीच पारंपरिक रूप से भाई-बहन का रिश्ता माना जाता है। ऐसे में गांव के भीतर ही शादी करने से भाईचारे और आपसी रिश्तों में दरार आती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह के कदमों से सामाजिक व्यवस्था बिगड़ती है, इसलिए आने वाली पीढ़ियों को सही दिशा देने और गांव की मर्यादा बनाए रखने के उद्देश्य से यह सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है।

घर-घर जाकर होगा सर्वे, जागरूकता फैलाएगी कमेटी

तुगलकी फरमान के क्रियान्वयन के लिए गांव स्तर पर एक विशेष कमेटी का गठन करने का निर्णय लिया गया है। यह कमेटी घर-घर जाकर सर्वे करेगी और ग्रामीणों से इस फैसले पर उनकी राय जुटाएगी। साथ ही युवाओं को समझाकर ऐसे कदम उठाने से रोकने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। (Khap Panchayat Haryana) पंचायत का दावा है कि इस कदम का मुख्य उद्देश्य गांव के पारंपरिक माहौल और भावी पीढ़ी की रक्षा करना है।

यह भी पढ़ें– Bhiwani News: भिवानी के बहल में नाले में भड़की भीषण आग, आसमान में छाया काला धुआं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *