September 22, 2026

Narnaul/mahendergarh: राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

0
Nnl 4

Narnaul: राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी डॉ. अमित चौधरी के दिशा-निर्देशन में ‘सेवा संकल्प अभियान-सेवा मेरा योगदान’ के तहत नशा मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ प्रोफेसर संजय जोशी, कार्यकारी प्राचार्य डॉ. बलजीत सिंह, डीन साइंस प्रोफेसर जितेंद्र कुमार वशिष्ठ तथा नोडल अधिकारी प्रोफेसर गगनदीप यादव व डॉ. विकास गुप्ता ने किया।
कार्यक्रम के दौरान आयोजित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने नशे के दुष्परिणामों को दर्शाते हुए अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में बी.एससी. की छात्रा उमंग ने प्रथम, याचिका ने द्वितीय तथा यशराज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को महाविद्यालय प्रशासन की ओर से बधाई दी गई।
कार्यक्रम में संबोधित करते हुए प्रोफेसर संजय जोशी ने कहा कि नशे की लत व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और भविष्य को प्रभावित करती है, इसलिए देश की सबसे बड़ी ताकत युवाओं को अपनी ऊर्जा खेल, शिक्षा और राष्ट्र निर्माण में लगानी चाहिए। कार्यकारी प्राचार्य डॉ. बलजीत सिंह ने महाविद्यालय को पूर्णतः नशामुक्त परिसर घोषित करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार का नशा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और विद्यार्थियों से सतर्क रहने की अपील की। वहीं, नोडल अधिकारी प्रोफेसर गगनदीप यादव ने युवाओं को खाली समय में खेल और रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने की प्रेरणा दी, ताकि उनमें अनुशासन और आत्मविश्वास बढ़े।
प्रोफेसर जितेंद्र कुमार वशिष्ठ ने अध्यापकों एवं विद्यार्थियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। सभी उपस्थित जनों ने “नशे को ना, जीवन को हां” के संकल्प के साथ स्वयं नशे से दूर रहने और समाज को जागरूक कर नशामुक्त भारत के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने का वादा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed