September 25, 2026

Baltej Pannu SGPC Controversy : बलतेज पन्नू का अकाली-कांग्रेस और एसजीपीसी पर बड़ा हमला, कहा- सराय मामले में सामने आकर दें जवाब

0
Baltej Pannu SGPC Controversy : बलतेज पन्नू का अकाली-कांग्रेस और एसजीपीसी पर बड़ा हमला, कहा- सराय मामले में सामने आकर दें जवाब

बलतेज पन्नू का अकाली-कांग्रेस और एसजीपीसी पर बड़ा हमला, कहा- सराय मामले में सामने आकर दें जवाब

Baltej Pannu SGPC Controversy :  चंडीगढ़ में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आम आदमी पार्टी पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने राज्य की सियासत में भूचाल ला दिया है। उन्होंने अकाली दल (बादल) के वरिष्ठ नेताओं सुखबीर सिंह बादल, हरसिमरत कौर बादल, बिक्रम सिंह मजीठिया के अलावा कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रताप सिंह बाजवा और प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को सीधे तौर पर आड़े हाथों लिया।
पन्नू का कहना है कि ये सभी नेता राजनीतिक रैलियों और चुनावी कार्यक्रमों में तो बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं, लेकिन एक महिला से जुड़े विवाद और दर्ज एफआईआर के मामले पर इन सबकी जुबान पर ताला लगा हुआ है।

हरजिंदर सिंह धामी के वीडियो बयान पर उठाए सवाल

मामले को तूल देते हुए बलतेज पन्नू ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी की कार्यशैली पर भी कड़े सवाल दागे। उन्होंने कहा कि लगभग एक महीने के लंबे अंतराल के बाद जब धामी सामने आए, तो उन्होंने मीडिया के सवालों का सीधा सामना करने की बजाय सिर्फ एकतरफा वीडियो स्टेटमेंट जारी करना उचित समझा।
पन्नू के अनुसार, श्री आनंदपुर साहिब की सराय में घटी घटना और दर्ज एफआईआर को लेकर जो सवाल आज पूरा पंजाब और सिख समुदाय पूछ रहा है, उनसे केवल वीडियो जारी करके नहीं बचा जा सकता।

छह महीने तक सराय में रहने पर टिकी निगाहें

प्रेस कॉन्फ्रेंस में आगे बोलते हुए ‘आप’ नेता ने कहा कि एफआईआर में अकाली दल के नेता अमरजीत सिंह चावला का नाम बतौर आरोपी दर्ज है, जिससे यह मामला और भी गंभीर हो जाता है। उन्होंने सवाल उठाया कि कोई भी महिला एसजीपीसी द्वारा संचालित सराय में लगातार छह महीने से ज्यादा समय तक कैसे ठहर सकती है?
उसके रहने, कमरों के इंतजाम और कथित तौर पर एसजीपीसी का स्टाफ व अन्य सुविधाएं मिलने के पीछे किसका हाथ था? पन्नू ने चुनौती दी कि अगर विरोधी दलों के पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है, तो वे टीवी डिबेट और प्रेस के सामने आकर इन वाजिब सवालों के जवाब क्यों नहीं देते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed