Haryana Road Accident: सिरसा में दर्दनाक सड़क हादसा, मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने मारी टक्कर, 5 की मौत
सिरसा में दर्दनाक सड़क हादसा, मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने मारी टक्कर, 5 की मौत
Haryana Road Accident: हरियाणा के सिरसा जिले में गुरुवार तड़के एक बेहद दुखद हादसा सामने आया है। गांव ओटू से करीब 20 से 25 महिलाओं और पुरुषों को लेकर जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली (Haryana Road Accident) को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। मुल्लेका (Mulleka Sirsa Accident) गांव के पास सरपंच के पेट्रोल पंप के पास हुए इस हादसे में दोनों वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गए। दुर्घटना इतनी भयानक थी कि ट्रॉली में सवार पांच लोगों की जान चली गई, जबकि एक बाइक सवार भी ट्रक के नीचे दब गया।
नरमा चुगाई के लिए जा रहे थे ग्रामीण, रास्ते में मंडराई मौत
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव ओटू निवासी सुरेंद्र गुरुवार सुबह करीब छह बजे अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली (Tractor Trolley Accident Sirsa) में गांव के ही लोगों को लेकर गुड़िया खेड़ा जा रहा था। ट्रॉली में सवार सभी लोग नरमा चुगाई के काम के लिए मजदूरी पर निकले थे। जैसे ही ट्रैक्टर-ट्रॉली सिरसा-रनियां मार्ग पर मुल्लेका गांव के पास पहुंची, तभी पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक (Speeding Truck Accident) ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
टहनी बचाने के चक्कर में बेकाबू हुआ ट्रक, मची चीख-पुकार
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सामान से भरा ट्रक काफी तेज रफ्तार में था। सड़क किनारे लटक रही एक पेड़ की टहनी से बचने के प्रयास में ट्रक चालक अपना संतुलन खो बैठा और ट्रक सीधे आगे चल रही ट्रॉली में जा घुसा। (Haryana News Today) टक्कर लगते ही ट्रॉली सड़क के दूसरी तरफ पलट गई और उसमें सवार मजदूर नीचे दब गए। हादसों के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे और किसी तरह ट्रॉली को सीधा कर घायलों को बाहर निकाला।
राहत कार्य जारी, सड़क पर लगा लंबा जाम
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। राहगीरों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को तुरंत सिरसा के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां कई लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। (Haryana Accident News) हादसे के चलते मार्ग पर लंबा जाम लग गया, जिसे खुलवाने में पुलिस टीम जुटी हुई है। फिलहाल मृतकों और घायलों की शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है।
यह भी पढ़ें– Bhiwani News: भिवानी के बहल में नाले में भड़की भीषण आग, आसमान में छाया काला धुआं
