September 25, 2026

BSF Pistol Recovery Patti : गांव डल के खेतों से बरामद हुआ चाइनीज पिस्टल, मैग्जीन और जिंदा कारतूस

0
BSF Pistol Recovery Patti : गांव डल के खेतों से बरामद हुआ चाइनीज पिस्टल, मैग्जीन और जिंदा कारतूस

गांव डल के खेतों से बरामद हुआ चाइनीज पिस्टल, मैग्जीन और जिंदा कारतूस

BSF Pistol Recovery Patti : पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में ड्रोन और तस्करों के जरिए अवैध हथियारों की घुसपैठ कराने की पाकिस्तानी साजिशों पर सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने एक बार फिर करारा प्रहार किया है। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के बेहद करीब बसे गांव डल (थाना खालड़ा) के खेतों से सुरक्षा बलों ने एक चाइना मेड पिस्तौल, मैगजीन और जिंदा कारतूसों की खेप बरामद की है।

बीएसएफ 115 बटालियन (बाबा पीर पोस्ट) के निरीक्षक मोहन लाल की अगुवाई में जवान बीती देर रात सीमावर्ती इलाके में नियमित गश्त पर थे। इस दौरान खेतों में गश्त करते समय जवानों की नजर जमीन पर पड़े एक संदिग्ध पीले रंग के टेप लगे पैकेट पर पड़ी। अनहोनी की आशंका के तहत क्षेत्र की घेराबंदी कर जब पैकेट को सावधानीपूर्वक खोलकर जांचा गया, तो उसमें से एक अत्याधुनिक पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद हुए।

पीले टेप में लिपटा था 30-बोर चाइनीज ‘एम 20’ पिस्तौल बरामद

बरामदगी के बाद बीएसएफ ने तुरंत स्थानीय पुलिस से संपर्क साधा और जब्त की गई हथियारों की खेप खालड़ा थाने की पुलिस को सौंप दी। मामले की जानकारी देते हुए थाना खालड़ा में तैनात एएसआई शिंगारा सिंह ने बताया कि बरामद पैकेट की गहन तलाशी लेने पर उसमें से:

1 पिस्तौल मार्का कैल, मेड इन चाइना (M-20 model, 30-Bore)
1 मैगजीन और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

हथियारों को जिस तरह से वॉटरप्रूफ पीले रंग के टेप से पैक किया गया था, उससे यह स्पष्ट होता है कि इसे या तो ड्रोन के जरिए सीमा पार से गिराया गया था या फिर तस्करों द्वारा गुप्त स्थान पर छिपाकर रखा गया था, जिसे भारतीय सरजमीं पर किसी स्थानीय गुर्गे द्वारा उठाया जाना था।

खालड़ा थाने में पर्चा दर्ज: ‘पाकिस्तान से मंगवाया गया था हथियार, जल्द होगा तस्करों का खुलासा’

इस मामले में खालड़ा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आपराधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। एएसआई शिंगारा सिंह के अनुसार, पुलिस ने धारा 25/54/59 असला एक्ट (Arms Act) के तहत एफआईआर नंबर 260 दर्ज कर ली है और पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए तफ्तीश शुरू कर दी गई है।

जांच अधिकारियों का मानना है कि यह चाइनीज पिस्तौल और कारतूस पंजाब में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने या गैंगस्टर नेटवर्क तक पहुंचाने के मकसद से पाकिस्तान में बैठे तस्करों से मंगवाए गए थे। पुलिस अब उस इलाके के मोबाइल टॉवर डंप डेटा और संदिग्ध नंबरों की कॉल डिटेल खंगाल रही है, ताकि यह साफ हो सके कि पाकिस्तान से हथियार डिलीवरी लेने के लिए भारत की तरफ कौन सा तस्कर या गैंगस्टर संपर्क में था। पुलिस का दावा है कि इस मामले में जल्द ही बड़े खुलासे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

Padma Shri Jitender Singh Shunty 27 सितंबर को बरनाला में सुनेंगे जनता की समस्याएं

Click Here : पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *