September 25, 2026

Gurugram Crime: सोहना में पति के टॉर्चर से तंग महिला ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग

0
Gurugram Crime: सोहना में पति के टॉर्चर से तंग महिला ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग

सोहना में पति के टॉर्चर से तंग महिला ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग

Gurugram Crime: गुरुग्राम के सोहना स्थित एमवीएन (Sohna City Police Station Crime)  सोसाइटी में एक पढ़े-लिखे पति की कथित हैवानियत और यातनाओं से तंग आकर एक विवाहिता ने मौत का रास्ता चुन लिया। (Gurugram Society Suicide News) शादी के छह साल बाद भी घरेलू कलह और मानसिक प्रताड़ना से जूझ रही महिला ने सोसाइटी की तीसरी मंजिल की बालकनी से नीचे छलांग लगा दी। गंभीर चोटें आने के कारण महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

शादी के कुछ समय बाद ही शुरू हो गया था विवाद

पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक, दिल्ली के शालीमार गांव की रहने वाली दीपा की शादी मार्च 2018 में जनकपुरी निवासी जितेंद्र उर्फ जतिन के साथ बड़े धूमधाम से हुई थी। परिजनों का कहना है कि शादी के कुछ ही महीनों बाद दोनों के बीच अनबन और झगड़े होने लगे।

विवाद को शांत करने और रिश्ते को एक नया मौका देने के लिए दोनों दिल्ली छोड़कर गुरुग्राम शिफ्ट हो गए और सोहना की एमवीएन सोसाइटी में अपना फ्लैट खरीदकर रहने लगे। हालांकि, शहर बदलने के बावजूद हालात नहीं बदले और पिछले करीब छह महीनों से जतिन लगातार दीपा को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था।

“दोस्त के सामने उड़ाता था मजाक, शराब पिलाकर करता था मारपीट”

घटना की खबर सुनते ही सोहना पहुंचे मृतका के मायके वालों के आंसुओं ने इस रिश्ते के पीछे छिपी खौफनाक सच्चाई बयां कर दी। मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि जतिन अक्सर अपने दोस्त को घर पर बुलाता था और दोनों साथ बैठकर शराब पीते थे। हद तो तब हो जाती थी जब जतिन अपनी पत्नी को भी जबरन शराब पिलाता था और अपने दोस्त के सामने उसका मज़ाक उड़ाते हुए उसके साथ मारपीट करता था। घटना से ठीक एक दिन पहले ही दीपा अपने दिल्ली स्थित मायके से सोहना लौटी थी, लेकिन उस रात भी उसके साथ भारी मारपीट और टॉर्चर किया गया।

बालकनी से धक्का देने की भी जताई आशंका, केस दर्ज

दीपा की छोटी बहन और मां का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता ने पुलिस के सामने यह आशंका भी जाहिर की है कि हो सकता है जतिन ने ही उनकी बेटी को तीसरी मंजिल की बालकनी से नीचे धक्का देकर मार डाला हो। (Haryana Police Action Sohna) सोहना सिटी थाना पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर पति जितेंद्र उर्फ जतिन के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर मामले के तमाम पहलुओं की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें– Suruchi Phogat Gold: एशियन रिकॉर्ड के साथ झज्जर की बेटी का कमाल! 10 मीटर एयर पिस्टल में भारत ने जीता गोल्ड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed